PM Modi on New Year 2022: नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है. पीएम मोदी ने कहा है कि साल का पहला दिन अन्नदाताओं को समर्पित रहेगा. पीएम मोदी आज किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 10वीं किस्त (10th Installment) जारी करेंगे.

ट्रांसफर की जाएगी 20,000 करोड़ से अधिक की धनराशि

पीएम मोदी ने ट्वीट करके जानकारी दी कि आज 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी. पीएम मोदी आज दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 10वीं किस्त जारी करेंगे.

पीएम मोदी ने क्या ट्वीट किया?

इसको लेकर पीएम मोदी ने ट्विट किया, ”नए साल 2022 का पहला दिन देश के अन्नदाताओं को समर्पित रहेगा. दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-किसान की 10वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा. इसके तहत 20 हजार करोड़ रु की राशि के ट्रांसफर से 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लाभ होगा.

नव वर्ष, 2022 का पहला दिन देश के अन्नदाताओं को समर्पित रहेगा। दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-किसान की 10वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा। इसके तहत 20 हजार करोड़ रु की राशि के ट्रांसफर से 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लाभ होगा। https://t.co/g8IYegLJvI
— Narendra Modi (@narendramodi) December 31, 2021

यह भी पढ़ें-

Vaishno Devi Temple: कहां है माता वैष्णो देवी का मंदिर, क्या है इसकी मान्यता, हर दिन कितने श्रद्धालू करते है दर्शन, जानिए सबकुछ

Vaishno Devi Stampede: वैष्णो देवी भवन में भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजा देने का एलान

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’