New Zealand: न्यूजीलैंड में एक शख्स ने 24 घंटे के अंदर कोरोना वैक्सीन की 10 खुराक लगवा ली है. मामले के सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, इस शख्स ने एक दिन में अलग-अलग टीकाकरण केंद्रो पर जाकर वैक्सीन लगाई. न्यूजीलैंड में स्वास्थ्य मंत्रालय के टीकाकरण कार्यक्रम के समूह प्रबंधक एस्ट्रिड कोर्ननीफ का कहना है कि, हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने आगे कहा कि, अगर आप भी किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जिसने टीके की अधिक खुराक ली है तो उन्हें जल्द डॉक्टर से सलाह लेने को कहा जाए.

वैक्सीन की कई डोज लेने का नुकसान बहुत अधिक- चिकित्सा निदेशक

वहीं, इस मामले को लेकर केंद्र की चिकित्सा निदेशक निक्की टर्नर का कहना है कि, एक दिन में इतनी खुराक लेने का डेटा हमारे पास मौजूद नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि, हम जानते हैं वैक्सीन की कई डोज लेने का नुकसान बहुत अधिक है.

निक्की टर्नर ने आगे कहा कि, हमारे पास इस बात की जानकारी नहीं है कि किसी शख्स के अधिक खुराक लेने के बाद किस प्रकार के दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है.

रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

बता दें, एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लोग दूसरे के पहचान पत्र का इस्तेमाल कर कई बार कोविड-19 टीकाकरण करा लेते हैं.

यह भी पढ़ें.

ABP C-Voter Survey LIVE: यूपी, पंजाब, गोवा से लेकर उत्तराखंड और मणिपुर तक, कौन सी पार्टी कहां बनाएगी सरकार, देखें- सर्वे के नतीजे

ABP C-Voter Survey: उत्तराखंड में बंटा वोटर, BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, जानिए किसके हिस्से कितनी सीटों का अनुमान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया