NOIDA NEWS: बकाया वेतन न मिलने से नाराज़ वर्करों ने किया एक्सपोर्ट कंपनी का घेराव

Noida News:

गौतमबुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक्सपोर्ट हॉउस की एक प्रतिष्ठित कंपनी ओरियंट क्राफ्ट में वेतन न मिलने से नाराज मजदूरों एवं श्रमिकों ने कंपनी का घेराव कर लिया है। फिलहाल मौके पर प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच कर मामले को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

कंपनी वर्कर्स का कहना है कि काफी समय से उन्हें वेतन नहीं मिला है जिसकी वजह से उन्हें जीवन यापन करने में समस्या हो रही है। नोएडा के सेक्टर 63 स्थित ओरिएंट क्राफ्ट नामक एक्सपोर्ट कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है और ऐसे में जब कंपनी में काम-काज फिर से चालू किया गया तो उम्मीद थी कि हमें हमारा बकाया वेतन भी दिया जायेगा। लेकिन कंपनी ने हमारा बकाया वेतन अभी भी नहीं दिया और ऐसे में हमें बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

एक और कर्मचारी ने बताया कि सिर्फ ओरियंट क्राफ्ट ही नहीं बल्कि आस-पास के मौजूद कई एक्सपोर्ट हाउस ऐसे हैं जो ऐसे हालात में भी अपने वर्कर्स का बकाया वेतन नहीं दे रहे हैं।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News