Northern Railway ने कराई 6 महीने के अंदर दिल्ली में 16 रोडओवर / फुटओवर पुलों की मरम्मत

नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन अवधि के दौरान महामारी से निपटने में राष्ट्र को सहयोग देने के लिए उत्तर रेलवे (Northern Railway) अनवरत प्रयास कर रही है।

उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन अवधि को अवसर मानते हुए उत्तर रेलवे ने इसका इस्तेमाल अनुरक्षण कार्यों को करने के लिए किया । सुरक्षित रेल परिचालन के लिए अनेक कदम उठाए गए।

हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे पुराने रोड़ ओवर/फुट ओवर ब्रिज हैं जिनकी मरम्मत किये जाने की आवश्यकता थी। इन पुलों का निरीक्षण करने के बाद मिशन मोड में इनके अनुरक्षण का कार्य किया गया।

विद्युतीकृत सैक्शन में रेलगाड़ियों की व्यस्त आवाजाही, भारी सड़क यातायात, ब्लॉक के लिए कम अवधि की उपलब्धता और अतिक्रमण इत्यादि के चलते यह अनुरक्षण कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण था।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को ब्लैकमेल करती थीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत के बैंक खाते से निकाले 15 करोड़ रुपये

बेहतर योजना और क्रियान्वयन के साथ दिल्ली क्षेत्र में पुल मिठाई, दिल्ली सदरबाजार, दिल्ली किशनगंज, दयाबस्ती, शकूरबस्ती, अशोक विहार, आनंद पर्वत, क्विंस रोड़, इन्द्रपुरी, लाजपत नगर, दिल्ली सराय रोहिल्ला, मथुरा रोड, लिबर्टी, नारायणा, सफदरजंग/चाणक्यपुरी और जंगपुरा में 16 रोड़ ओवर/फुट ओवर ब्रिजों पर संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पिछले 6 माह के दौरान मरम्मत/पुनर्वास/सुधार कार्य सफलतापूर्वक किए गए।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News