NSE घोटाले में आनंद सुब्रमण्यम गिरफ्तार, अदालत ने दी ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी, सीबीआई दिल्ली में करेगी पूछताछ

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में अनियमितताओं को लेकर इसके पूर्व समूह संचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. इस मामले की जांच पिछले तीन वर्षों से चल रही है और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की एक ताजा रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने यह गिरफ्तारी की है.

सेबी की इस रिपोर्ट में एक रहस्यमयी योगी के बारे में पता चला है जो पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण के कार्यों और अन्य अनियमितताओं का मार्गदर्शन कर रहा था. इसके अलावा रिपोर्ट में कुछ नये तथ्य भी सामने आए हैं.

आनंद सुब्रमण्यम ही थे रहस्यमयी योगी

सीबीआई (CBI) सूत्रों ने बताया की सुब्रमण्यम की गिरफ्तारी से पहले जिन एनएसई अधिकारियों से पूछताछ की गई थी उन्होंने सीबीआई को बताया कि जिस ‘योगी’ के साथ चित्रा महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रही थी और जिसने कथित तौर पर उसे सुब्रमण्यम को प्रमोट करने की सलाह दी थी, वह खुद आनंद सुब्रमण्यम थे.

सीबीआई ने अभी तक यह साफ़ नहीं किया है की क्या उन्हें एनएसई अधिकारियों के इस बयान के समर्थन में एडिशनल जानकारी मिली है और क्या यही सुब्रमण्यम की गिरफ्तारी का आधार बना. सीबीआई को आनंद सुब्रमण्यम की ट्रांजिट रिमांड मिली. उसे दिल्ली ले जाया जा रहा है. सीबीआई की टीम जल्द दिल्ली पहुंचेगी.

सवालों के जवाब देने में टाल-मटोल कर रहे थे सुब्रमण्यम

अधिकारियों के मुताबिक सुब्रमण्यम को गुरुवार देर रात हिरासत में ले लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार करने से पहले उनसे चेन्नई में कई दिनों तक पूछताछ की थी. पूछताछ के दौरान आनंद सुब्रमण्यम ने सवालों का जवाब देने में टालमटोल किया, इसीलिए सीबीआई ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

एक ऑडिट रिपोर्ट में सुब्रमण्यम को कथित तौर पर एक रहस्यमयी योगी के रूप में संदर्भित किया गया था, लेकिन इसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 11 फरवरी को अपनी रिपोर्ट में खारिज कर दिया था.

नियमों का उल्लंघन कर हुई थी नियुक्ति

वर्ष 2013 में एनएसई के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवि नारायण की जगह लेने वालीं चित्रा रामकृष्ण ने सुब्रमण्यम को अपना सलाहकार नियुक्त किया था. इसके बाद सुब्रमण्यम को 4.21 करोड़ रुपये के मोटे वेतन पर समूह संचालन अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया था.

सेबी ने अपनी रिपोर्ट में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण और अन्य लोगों पर आनंद सुब्रमण्यम को मुख्य रणनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्त करने के अलावा समूह संचालन अधिकारी और प्रबंधक निदेशक के सलाहकार के पद पर पुन: नियुक्त करने में नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

सेबी ने लगाया आर्थिक जुर्माना

सेबी ने इस सिलसिले में रामकृष्ण पर तीन करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा सेबी ने एनएसई पर दो करोड़ रुपये, एनएसई के पूर्व प्रबंधक निदेशक और सीईओ रवि नारायण पर दो करोड़ रुपये और मुख्य नियामक अधिकारी और अनुपालन अधिकारी वी आर नरसिम्हन पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

Russia-Ukraine War: वॉर जोन से भारतीयों को निकालने के लिए चलाया जाएगा ऑपरेशन, उड़ानों का खर्च उठाएगी मोदी सरकार

Russia-Ukraine crisis: यूक्रेन में रूसी सेना के हमले का दूसरा दिन, राजधानी कीव में दो बड़े धमाके, 40 मिनट में दागे गए 3 दर्जन मिसाइलें

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News