Odisha Road Accident: ओडिशा में हाइवे पर डांस कर रहे बारातियों को ट्रक ने कुचला, दूल्हे के पिता समेत 3 की मौत

Odisha Road Accident: ओडिशा के मलकानगिरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक एक ट्रक ने बारात में शामिल होने पहुंचे लोगों को दर्दनाक तरीके से कुचल दिया. इस हादसे में दूल्हे के पिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 4 लोग बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं. घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.

हाइवे पर डांस करते वक्त बारातियों के साथ हादसा

जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुआ जब शादी की बारात राष्ट्रीय राजमार्ग 226 पर थी. बारात में शामिल लोग हाइवे के किनारे डांस करते हुए आगे बढ़ रहे थे. अचानक एक बड़ा ट्रक नीचे आ गया और शादी के कुछ मेहमानों को अपने पहिए के नीचे कुचल दिया. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रक के चेसिस के नीचे से चिंगारियां देखी गई. मलकानगिरी जिले में हुई ये सड़क दुर्घटना कैमरे में भी कैद हो गई.

दूल्हे के पिता समेत 3 की मौत

ओडिशा के राष्ट्रीय राजमार्ग 226 पर हुए इस हादसे में दूल्हे के पिता की जान चली गई. इसके अलावा दो और लोगों की भी मौत हुई है. जबकि इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. 4 लोगों की हालत काफी गंभीर है जिनका नजदीक के अस्पताल में इलाज जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रक ड्राइवर कथित तौर पर नशे में था. पुलिस के हवाले करने से पहले स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई भी की. पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. वही ओडिशा सरकार ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.

Petrol-Diesel Price: देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 के नीचे, यहां देखें आज के रेट

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News