Omicron के खतरे के बीच जानें Maharashtra में कब लगेगा लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Maharashtra Lockdown News: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने शनिवार को कहा कि राज्य में फिर से लॉकडाउन (Lockdown) तभी लगाया जाएगा, जब चिकत्सीय ऑक्सीजन की दैनिक मांग 800 मीट्रिक टन तक होगी. राज्य सरकार ने एक दिन पहले, सार्वजनिक स्थानों पर रात नौ बजे से सुबह छह बजे के बीच पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया था और कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में तेजी को देखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में लोगों की संख्या को प्रतिबंधित कर दिया था.

राजेश टोपे ने जालना (Jalna) में कहा कि ओमिक्रोन (Omicron) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन सामान्य तौर पर ऐसे मरीजों को गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही और न ही उन्हें पूरक ऑक्सीजन (Oxygen) की जरूरत है. उन्होंने कहा, "राज्यव्यापी लॉकडाउन तभी होगा, जब चिकित्सीय ऑक्सीजन की मांग बढ़कर 800 मीट्रिक टन (प्रति दिन) हो जाए."

मंत्री ने राज्य में चिकित्सीय ऑक्सीजन की खपत की वर्तमान दर का उल्लेख नहीं किया. उन्होंने कहा, “हम नहीं चाहते कि लोगों को अधिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़े, इसलिए मैं लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील कर रहा हूं। मास्क पहनना बहुत जरूरी है."

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कितने मामले आए

महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के दो नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में ओमिक्रोन से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जांच में ऐसे 57 रोगियों में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. दोनों नए मरीज पुरूष हैं और उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की सभी खुराक ली थी. एक व्यक्ति की उम्र 50 जबकि अन्य मरीज 33 साल का है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News