Omicron Covid in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना और उसके ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे के बीच स्कूल खुल गए हैं. पुणे शहर में भी कक्षा एक से सातवीं तक के स्कूल आज से खोल दिए गए हैं. सुबह के समय बच्चे स्कूल जाने नजर आए. हालांकि बच्चों को स्कूलों में केवल माता-पिता की इजाजत की लिखित इजाजत के बाद ही आने दिया जा रहा है. स्कूलों में बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए खासे इंतजाम किए गए हैं.

पुणे के ध्यानगंगा इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिसिंपल ने बताया कि हर क्लास में एक बेंच पर एक ही बच्चा बैठेगा. क्लास में 50 प्रतिशत अटेंडेंस होगी. स्कूल में सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. सैनिटाइजेशन और थर्मल चेकिंग के भी इंतजाम किए गए हैं. ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों क्लासेज चल रही हैं. अगर माता-पिता ने लिखित अनुमति दी है, तभी बच्चों को स्कूलों में आने की इजाजत दी जाएगी.

There’ll be 50% attendance in class -one child per bench. We’re maintaining social distancing, sanitisation&thermal check. Both online-offline classes are taking place.Children allowed in classes only when parents are ready to send them with consent forms: Renuka Datta, Principal pic.twitter.com/4RjINrDy2O
— ANI (@ANI) December 16, 2021

दूसरी ओर, ओमिक्रोन के खौफ के बीच मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने पर बैन रहेगा, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके. पुलिस ने यह भी कहा कि किसी आयोजन स्थल पर केवल 50 प्रतिशत क्षमता तक लोगों को किसी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और कार्यक्रमों के आयोजकों का पूर्ण टीकाकरण होना अनिवार्य होगा. मुंबई में गुरुवार से धारा 144 लागू करने का आदेश सोमवार को जारी किया गया.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया