No Mask No Vegetable: ओमिक्रोन (Omicron) के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार की ओर से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में सब्जी व्यापारियों (Vegetable Traders) ने अनोखी पहल की है. शहर के भायखला (Byculla) में स्थित सब्जी मंडी (Vegetable Market) में सब्जी विक्रेताओं ने दुकानों के बाहर ‘नो मास्क नो वेजिटेबल’ (No Mask No Vegetable) की तख्तियां लटका दी हैं.

भायखला (Byculla) के इस सब्जी मंडी में रोजाना हजारों की संख्या में लोग सब्जी खरीदने आते हैं. यहां सुबह से लेकर दोपहर 12 तक लोगों की भारी भीड़ होती है. बड़ी संख्या में रिटेलर और आम लोग सब्जी खरीदने आते हैं. ऐसे में बीमारी के फैलने का खतरा अधिक बना रहता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सब्जी व्यापारी एसोसिएशन (Vegetable Merchants Association) ने बिना मास्क के आए लोगों को सब्जी न देने का फैसला लिया है. मंडी करीब 160 साल पुरानी बताई जा रही है.

नए साल की पार्टियों पर लगा बैन

वहीं, ओमिक्रोन (Omicron) की दहशत को भांपते हुए राज्य सरकारों ने नई गाइडलाइन (Guidelines) जारी की हैं और तमाम पाबंदियां लागू कर दी हैं. महाराष्ट्र में BMC ने क्रिसमस और नए साल (New Year) की पार्टियों पर बैन लगा दिया है. सब्जी विक्रेताओं के इस पहल को मार्केट में सब्जी खरीदने आने वाले लोग भी सराहना कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus in Maharashtra) के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के अब तक 110 मामले हो चुके हैं. वहीं, मुंबई में बीते दिन यानी शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 757 नए मामले सामने आए थे. मुंबई में लगातार 5वें दिन संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया