Maharashtra Omicron Alert: मुंबई में नए साल का जश्न फीका रह सकता है. कोरोना और ओमिक्रोन के खतरे के बीच मुंबई में आज से शुरू होकर 7 जनवरी 2022 तक धारा 144 लागू रहेगी. मुंबई पुलिस ने 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक रेस्तरां, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के जश्न, पार्टियों पर रोक लगा दी है.

कल मायानगरी यानी मुंबई में कोरोना से 1377 लोग संक्रमित हुए थे जबकि आज ये आंकड़ा सीधे 2510 पहुंच गया है. वहीं महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3900 नए मामले सामने आए जबकि 20 और रोगियों की मौत हो गयी. संक्रमण के नए मामलों में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के 85 मामले भी शामिल हैं. 85 और मरीजों के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए जाने के बाद महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 252 हो गई है.

देश में ओमिक्रोन से संक्रमितों की संख्या 900 पार
मुंबई, दिल्ली और गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के नए मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गयी जबकि पंजाब में ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आया. वहीं देशभर में वायरस के इस नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 900 से ज्यादा हो गई है. केंद्र और राज्यों के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड मामलों की कुल संख्या एक महीने से थोड़ा अधिक समय बाद 10,000 को पार कर गई है. 26 नवंबर को कोविड-19 के कुल 10,549 मरीज मिले थे.

ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों की संख्या 950 के करीब पहुंच गई है और महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु व तेलंगाना में इस स्वरूप के अधिकांश नए मामले सामने आए हैं. देश की आर्थिक राजधानी में मामलों में इजाफा 20 दिसंबर से हो रहा. मंगलवार को महानगर में कोरोना के 1377 मामले देखे गए और बुधवार के आंकड़े में 80 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई. मुंबई में आठ मई को 2678 मामले आए थे, जब महामारी की दूसरी लहर अपने चरम पर थी.

ये भी पढ़ें-

Explainer: कोरोना काल में चुनावी रैलियों का क्या है विकल्प? पूरी दुनिया में ऐसे समय भी कैसे हो रहा है चुनाव प्रचार?

Kalicharan Arrested: कालीचरण मध्य प्रदेश के खुजराहो से गिरफ्तार, महात्मा गांधी के खिलाफ की थी अमर्यादित टिप्पणी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया