Omicron Case in Bengal: पश्चिम बंगाल में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट का आया पहला मामला, सात वर्षीय बच्चा हुआ संक्रमित

<p style="text-align: justify;"><strong>Omicron Case in West Bengal:</strong> पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में ओमिक्रोन का पहला मामला आया है. सात वर्षीय बच्चा कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से संक्रमित मिला है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सात वर्षीय बच्चा मुर्शिदाबाद का रहने वाला है और हाल ही में अबूधाबी से लौटा है. बच्चे का इलाज मुर्शिदाबाद के अस्पताल में चल रहा है. वहीं बच्चे के माता-पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई है.</p> <p style="text-align: justify;">बता दें कि देश में ओमिक्रोन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. आज ही तेलंगाना में दो मामलों की पुष्टि हुई है. देश में ओमिक्रोन के सबसे अधिक महाराष्ट्र में मामले हैं. राज्य में 28 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News