Omicron Variant In Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का एक मामला सामने आया है. नागपुर में एक 40 साल का व्यक्ति कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है. नागपुर में यह पहला केस सामने आया है. इस केस के साथ ही महाराष्ट्र में अब ओमिक्रोन से कुल 18 लोग संक्रमित हो गए हैं. नए वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति के बारे में नागपुर के म्यूनिसिपल कमिश्रर ने जानकारी दी है. अधिकारी ने बताया कि ओमिक्रॉन वायरस से संक्रमित पाया गया शख्स साउथ अफ्रीका से दिल्ली के रास्ते नागपुर पहुंचा था. उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति जांच एयरपोर्ट पर की गई थी जहां वह कोरोना पॉजीटिव पाया गया था. संक्रमित व्यक्ति की जांच 6 दिसंबर को ही की गई थी. जिसके बाद एक सैंपल NIV भेजा गया था. NIV की ओर से आज रिपोर्ट आई जिसमें पता चला कि वह शख्स ओमिक्रॉन वायरस से संक्रमित है.

ओमिक्रोन के नए केस सामने आने के बाद राज्य में एक बार फिर हड़कंप मच गया है. बता दें कि शनिवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का कोई भी मामला सामने नई आया था. नए मामले सामने आने के बाद ओमिक्रॉन संक्रमित मामलों की कुल संख्या 18 हो गई है. इन 18 लोगों में से 7 लोगों को शुक्रवार को ही ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया था. सात लोगों के डिस्चार्ज होने के बाद ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या अब महाराष्ट्र में 11 रह गई है.

गौरतलब है कि नागपुर महाराष्ट्र का पांचवां इलाका है जहां ओमिक्रोन संक्रमित मरीज सामने आया है. इससे पहले मुंबई, पिंपरी चिंचवड, पुणे और कल्याण-डोंबिवली में भी ओमिक्रोन के मरीज मिल चुके हैं. आंकड़ो के मुताबिक मुंबई में अब तक 5, पिंपरी चिंचवड में 10, पुणे में 1 और 1 मामला कल्याण-डोंबिवली में सामने आया है.

Coronavirus Vaccination: सभी कर्मचारियों का नहीं कराया पूर्ण टीकाकरण, प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन, कंपनी को कर दिया बंद

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया