Omicron Cases in Delhi: सत्येंद्र जैन बोले- भारत में तीसरी और दिल्ली में आ चुकी है पांचवी लहर, आज आ सकते हैं 10 हजार Covid केस

Coronavirus Covid-19 Omicron in India: भारत में कोरोना अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है. पिछले 24 घंटे में 58 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं. जबकि 534 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली और महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना और ओमिक्रोन की मार झेल रहे हैं.

दिल्ली में ओमिक्रोन के मामले 464 हैं. इसी को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि देश में तीसरी और दिल्ली में पांचवीं लहर आ चुकी है. ऐसा लगता है कि आज लगभग 10,000 पॉजिटिव मामले आएंगे और पॉजिटिविटी रेट लगभग 10% होगी.

जैन ने कहा, कोरोना पूरे देश में तेज़ी से फैल रहा है लेकिन अभी काफ़ी माइल्ड है, ज़्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है. होम आइसोलेशन की जरूरत पड़ेगी. उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए अभी तक 10% बेड थे उन्हें अब 40% रिजर्व करने के लिए कहा है. सरकारी अस्पतालों में लगभग 2% बेड भरे हुए हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News