Omicron Cases Update in India: ब्रिटेन से हाल में गुजरात लौटे 45 वर्षीय एक NRI और एक किशोर कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं. वहीं महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 6 और मामले सामने आए हैं. नए ओमिक्रोन मामलों के बाद देश में कुल मामले बढ़कर रविवार को 151 हो गए हैं. केंद्र और राज्य के अधिकारियों के अनुसार, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों – महाराष्ट्र (54), दिल्ली (22), राजस्थान (17), कर्नाटक (14), तेलंगाना (20), गुजरात (9), केरल (11), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) में ओमिक्रोन के मामलों का पता चला है.

रविवार को महाराष्ट्र में 6 और ओमिक्रोन के मामले सामने आए वहीं शनिवार को महाराष्ट्र में आठ मामले सामने आये थे. तेलंगाना में ओमिक्रोन मामलों की संख्या आठ से बढ़कर 20 हो गई, जबकि कर्नाटक और केरल में क्रमशः छह और चार मामले सामने आये.

COVID19 | Maharashtra reports 902 new cases, 9 deaths and 767 recoveries today; Active cases stand at 7,068

6 more Omicron cases were reported today, taking the tally to 54 in the State. pic.twitter.com/x3DV1zsBFz
— ANI (@ANI) December 19, 2021

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि गुजरात में एक NRI की 15 दिसंबर को ब्रिटेन से आने के बाद अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया. आणंद जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम टी छारी ने कहा, ‘‘व्यक्ति के नमूने की बाद में की गई जांच में इसके ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने का पता चला.’’ उक्त व्यक्ति को अहमदाबाद से राज्य के आणंद जाने का कार्यक्रम था.

ये भी पढ़ें- Suspension of 12 MPs: Rajya Sabha सांसदों के निलंबन के मामले में विपक्ष के साथ कल बैठक करेगा केंद्र, इन पार्टियों को बुलाया गया

डॉ छारी ने कहा, ‘‘हालांकि, उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चलने के बाद, उसे हवाई अड्डे से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया. मरीज का वर्तमान में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.’’ अधिकारी ने कहा कि इस व्यक्ति के सह-यात्री और उसके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्ति की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. गांधीनगर के नगर आयुक्त धवल पटेल ने कहा कि ब्रिटेन से लौटने के बाद गांधीनगर का एक 15 वर्षीय किशोर ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है.

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में रविवार को 6 नए मामले सामने आये, वहीं शनिवार को आठ नए मामले मिले थे, जिससे राज्य में ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है. इसने कहा कि इनमें से 28 मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं या उनकी बाद की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक में शनिवार को सामने आये छह मामलों में से एक ब्रिटेन से यात्री है, जबकि पांच अन्य दक्षिण कन्नड़ जिले के दो शैक्षणिक संस्थानों में कोविड-19 से संक्रमित मिले व्यक्तियों में शामिल हैं.

Watch: अखिलेश यादव का आरोप, बोले- मुख्यमंत्री के इशारे पर हमारे फोन टैप किए जा रहे, वो शाम को खुद सुनते हैं

केरल में, तिरुवनंतपुरम से कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के दो मामले सामने आये हैं, जो 17 और 44 वर्ष की आयु के व्यक्ति हैं. एक मामला मालप्पुरम में 37 वर्ष की आयु के व्यक्ति का है, जबकि दूसरा त्रिशूर जिले के 49 वर्षीय व्यक्ति का है. कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का सबसे पहले पता 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में चला था, भारत में इसके पहले दो मामले कर्नाटक में 2 दिसंबर को सामने आये थे.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया