Omicron Cases In India: देश भर में कोविड (Covid-19) के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब बिहार सरकार ने भी नए ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के खिलाफ सख्त कदम उठाने का मन बना लिया है. बिहार राज्य के गृह विभाग ने इसी वजह से नए साल में होने वाले जश्न को लेकर एक नया आदेश जारी किया है.

इस आदेश के अनुसार 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बिहार में सभी पार्क और जैविक उद्यान बंद रहेंगे. वहीं बिहारवासियों को अब हर सार्वजनिक स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ेगा. सार्वजनिक जगहों पर मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य होगा. गौरतलब है कि देश भर में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिस वजह से केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले सभी राज्यों को पत्र लिखते हुए इस नए वेरिएंट ऑफ कंसर्न (Variant Of Concern) के बारे में आगाह करते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे.

ओमिक्रोन के मद्देनज़र बिहार सरकार ने 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक जैविक उद्यान सहित सभी पार्कों को बंद करने का आदेश दिया है। pic.twitter.com/uZAvQyrKYd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2021

बकौल केंद्र सरकार इस वेरिएंट के प्रसार पर नजर बनाए रखे जाने की जरुरत है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. शाम के करीब साढ़े सात बजे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 496 केसों की पुष्टि हुई है. इसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 0.89 फीसदी हो गई. कल कोरोना के 331 मामले सामने आए थे और कोरोना संक्रमण दर 0.68 फीसदी थी.

इस वेरिएंट से संक्रमित ज्यादातर लोगों में कोविड के लक्षण न के बराबर पाए जाते हैं और यह वायरस ज्यादातर कोविड की दोनो खुराक ले चुके लोगों को संक्रमित कर रहा है. यही वजह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

COVID 19 Cases In Delhi: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में बड़ा उछाल, करीब 500 नए केस आए

Corona vaccination: कोरोना वैक्सीनेशन के प्रीकॉशन डोज को लेकर केंद्र ने जारी किया ये दिशानिर्देश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया