Omicron in Delhi: ओमिक्रोन के कहर के बीच दिल्ली में आज से लगेगा नाइट कर्फ्यू, इन चीजों पर रहेगी छूट

Night Curfew List of Exemptions : ओमिक्रोन और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू शुरू हो जाएगा. रात के 11 बजे से सुबह 5 बजे तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू रहेगा, जो अगले आदेश तक लागू रहेगा. हालांकि नाइट कर्फ्यू के दौरान भी कई चीजों पर लोगों को छूट मिलेगी.

इन चीजों पर रहेगी छूट:

भोजन, फल और सब्जियां, डेयरी और दूध उत्पाद, दवा आदि जैसी आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए पड़ोस की दुकानों में पैदल जाने पर छूट.

हवाईअड्डों/रेलवे स्टेशनों/आईएसबीटी से आने/जाने के लिए वैध टिकट पेश करने पर यात्रा करने की इजाजत होगी.

वैध पहचान पत्र दिखाने पर प्रिंट और टीवी पत्रकारों को छूट रहेगी.

ई-कॉमर्स के माध्यम से खाद्य पदार्थ, फार्मा, चिकित्सा उपकरणों सहित जरूरी चीजों की डिलीवरी की जा सकेगी.

दुकानें, खाद्य पदार्थ, किराने का सामान, फल और सब्जियां, डेयरी,  दूध, मांस और मछली, पशु चारा, फार्मास्युटिकल्स, दवाएं आदि पर भी छूट रहेगी.

वे व्यक्ति जो वैध पहचान पत्र और रजिस्ट्रेशन फार्म (हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी) दिखाने पर COVID-19 टीकाकरण के लिए जा रहे हो उन्हें भी नाइट कर्फ्यू में छूट रहेगी.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News