
<p style="text-align: justify;"><strong>Omicron Coronavirus Covid-19 India:</strong> दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल में कैसे लक्षण हैं, इसकी जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को हल्के लक्षण हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर भी कोरोना ने दस्तक दे दी, ये बड़ी बात नहीं है बल्कि लोगों के बीच यह वायरस फैल रहा है, यह चिंता की विषय है. हमें बहुत ज्यादा सतर्क रहना होगा. </p> <p style="text-align: justify;">देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के अब तक 1,892 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 766 लोग ठीक हो चुके हैं या विदेश चले गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, <a title="ओमिक्रोन" href="https://www.abplive.com/topic/omicron" data-type="interlinkingkeywords">ओमिक्रोन</a> के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 मामले सामने आए हैं. इसके बाद दिल्ली में 382, केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 152, और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में एक दिन में कोविड-19 के 37,379 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,49,60,261 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,71,830 पर पहुंच गई है.</p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





