Omicron In Maharashtra: महाराष्ट्र में आज फिर आए ओमिक्रोन के 8 नए केस, मुंबई में भी बढ़े मामले, BMC ने जारी की नई गाइडलाइंस

Omicron In Mumbai: देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के संक्रमण के मामले में लगातार तेजी देखी जा रही है. यही वजह है कि देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में पहले ही 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके बाद अब बीएमसी ने ओमिक्रोन से बचाव को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. वहीं मुंबई में बीते 24 घंटे के दौरान ओमिक्रोन के 4 नए मामले सामने आए हैं.

BMC की ओर से ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए कहा गया है कि लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना चाहिए और कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करें. फिलहाल जो भी कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा बंद जगहों पर केवल 50 प्रतिशत क्षमता और खुली जगहों पर 25 प्रतिशत क्षमता तक लोगों के इकट्ठा होने की ही अनुमती दी गई है. वहीं किसी भी कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक की गई है.

Avoid crowding, follow Covid guidelines. Strict action will be taken against offenders. People allowed up to 50% capacity in closed spaces; in open spaces, people allowed up to 25% capacity of space. Prior permission required for a gathering of more than 1000 people: BMC
— ANI (@ANI) December 18, 2021

इसके अलावा बीएमसी की ओर से जानकारी दी गई है कि कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वार्ड स्तर पर दस्ते तैनात किए गए हैं. सार्वजनिक परिवहन सहित सार्वजनिक स्थानों पर केवल उन्हीं लोगों को अनुमति दी जाएगी जिन्हें पूरी तरह से टीका लगाया गया है. ऐसा नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Squads deployed at ward level to take action against violators. Only those who are fully vaccinated will be allowed at public places, including public transport. Strict action will be taken otherwise: BMC
— ANI (@ANI) December 18, 2021

बीएमसी का कहना है कि पब्लिक प्लेस में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ ही कार्यक्रम और समारोहों में आने वाले सभी कर्मचारियों और लोगों को पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य है. वहीं नियम का उल्लंघन पाए जाने पर प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Full vaccination of all employees functioning at public places/establishments as well as all attendees at events/ceremonies is mandatory. Action will be taken against the establishment if the rule is found to be violated: BMC
— ANI (@ANI) December 18, 2021

Ganga Expressway: PM Modi ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास, कहा- डबल इंजन की सरकार का फोकस विकास पर

फिलहाल मुंबई में शनिवार को Omicron संक्रमण की संख्या 19 तक पहुंच गई है. बीते 24 घंटों में यहां 4 नए मामले दर्ज हुए हैं. वहीं 19 में से 13 मरीज सफल इलाज के बाद घर भेजे जा चुके हैं. वहीं महाराष्ट्र में शनिवार को कुल 8 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में ओमीक्रॉन मरीजों की कुल संख्या 48 पहुंच गई है.

Watch: Omicron के खतरे के बीच नवी Mumbai में 16 छात्र कोरोना संक्रमित, कतर से लौटे थे एक बच्चे के पिता

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News