Omicron India: दिल्ली मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगहों पर वैक्सीन की दोनों डोज हो सकती है जरूरी

Omicron India: कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट ने भारत में दस्तक दे दी है. इस वैरिएंट के दो मामले कर्नाटक में मिले हैं. इन दो मामलों ने राज्यों की चिंता बढ़ा दी है. इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश से आए 6 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले है. Omicron के खतरे को देखते हुए दिल्ली मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगहों पर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य की जा सकती है.

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश के लिए 15 दिसंबर से कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लेना अनिवार्य करने के वास्ते दिल्ली सरकार डीडीएमए को प्रस्ताव भेज सकती है.

उन्होंने कहा कि टीकाकरण को प्रोत्साहन देने के उदेश्य से टीका लगवाने वालों को नकद पुरस्कार, कीमतों में छूट और लॉटरी जैसी चीजें भी दी जा सकती हैं. उन्होंने कहा कि सरकार यह भी प्रस्ताव दे सकती है कि अगले साल 31 मार्च तक यह नियम लागू किया जाए कि मॉल और मेट्रो जैसे सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश के लिए टीके की दोनों खुराक लेना अनिवार्य होगा.

अधिकारियों ने यूरोपीय देशों का हवाला देते हुए कहा कि उन देशों में टीका परिवहन प्रणाली अपनायी गई है जिससे उन लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है. अधिकारियों ने यह भी कहा कि अमेरिका, फिलीपीन, मास्को और मेक्सिको जैसे देशों ने टीका लगवाने पर पुरस्कृत करने की नीति अपनाई है.

Omicron India: कर्नाटक में ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित दो में से एक हैं डॉक्टर, नहीं है कोई ट्रैवल हिस्ट्री

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News