Omicron India: बेंगलुरु में मिले ओमिक्रोन के दो केस, संपर्क में आए 5 लोग भी पॉजिटिव, दिल्ली-हैदराबाद से जामनगर तक शक के घेरे में कई मरीज

Omicron in India: कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रान ने भारत में दस्तक दे दी है. देश में दो लोग ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं. चिंता की बात ये है कि जिस डेल्टा वैरिएंट ने दूसरी लहर में हजारों लोगों की जान ली थी, ये वायरस उससे भी कई गुना ज्यादा खतरनाक है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि भारत में दो ओमिक्रोन के केस कर्नाटक में सामने आए हैं. दोनों संक्रमित पुरुष हैं, जिनकी उम्र 66 साल और 46 साल है.

दो केसों के संपर्क में आए 5 लोग भी पॉजिटिव

कर्नाटक सरकार के मुताबिक, ओमिक्रोन से संक्रमित 66 साल का विदेशी नागरिक 20 नवंबर को बेंगलुरु आया था और 27 नवंबर को दुबई लौट चुका है. 24 लोग उसके सीधे संपर्क में आए थे और 240 सेकेंडरी कॉन्टैक्ट्स थे. सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. लेकिन चिंता बेंगलुरु में ही मिले दूसरे मरीज को लेकर है जो 46 साल के स्थानीय डॉक्टर हैं और उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. ये शख्स 22 नवंबर को ओमिक्रोन पॉजिटिव पाया गया था, इसके 13 प्राइमरी कॉन्टैक्ट्स में 3 और 205 सेकेंडरी कॉन्टैक्ट्स में 2 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं.

बेंगलुरु में ओमिक्रोन के मरीज मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई से बात की है. बताया जा रहा है इस बातचीत में सीएम बोम्मई ने कर्नाटक के हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन की बूस्टर डोज देने का प्रस्ताव रखा है.

ओमिक्रॉन को लेकर सिर्फ बेंगलुरु ही नई दूसरे राज्यों में भी चिंता बढ़ा गई है.

हैदराबाद में ब्रिटेन से आई महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है. 35 साल की इस महिला की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार है.

दिल्ली में गुरुवार को एयरपोर्ट पर 6 यात्री कोरोना संक्रमित मिले, इनमें एक दक्षिण अप्रीका से आया है. हालांकि इनकी अभी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट नहीं आई है.

गुजरात के जामनगर में भी जिंबाब्वे से लौटे 72 साल के बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है.

पाबंदियों का नया दौर शुरू

ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए पाबंदियों का नया दौर शुरू हो गया है. दादरा-नगर हवेली और दमन दीव में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. दिल्ली में मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगहों पर टीके की दोनों डोज नहीं लगी होने पर यात्रा में पाबंदी की तैयारी है. दिल्ली सरकार इस बारे में प्रस्ताव तैयार कर रही है, हालांकि केंद्र सरकार कह रही है कि अभी डरने की कोई जरूरत नहीं, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन कड़ाई से करना होगा.

ओमिक्रोन वेरिएंट के बाद लॉकडाउन क्यों नहीं?

सवाल तो ये भी है अगर डरना नहीं है, तो फिर दुनिया के कई देशों ने ओमिक्रोन वेरिएंट के बाद लॉकडाउन क्यों लगा दिया है. अगर इससे खतरा ज्यादा नहीं है तो फिर ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड्स और स्लोवाकिया जैसे देशों में लॉकडाउन क्यों है? अगर उन्होंने लॉकडाउन लगाया है तो ज़ाहिर है उन्हें खतरा महसूस हुआ है और भारत को भी चाहिए की इस खतरे को नज़रअंदाज़ ना करे.

यह भी पढ़ें-

Delhi-NCR Pollution: कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली के सभी स्कूल बंद, सुप्रीम कोर्ट में आज फिर प्रदूषण पर होगी सुनवाई

Lok Sabha Debate on Omicron: कोरोना पर हुई लोकसभा में बहस पर आज स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया देंगे जवाब

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News