Corona Omicron Variant: देश पर कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है. तेलंगाना में भी अब ओमिक्रोन की एंट्री हो गई है. हैदराबाद में ओमिक्रोन के दो केस मिले हैं, ये दोनों मरीज विदेश से भारत आए थे. एक 24 वर्षीय महिला केन्या से 12 दिसंबर को हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी. दूसरा 23 वर्षीय पुरुष सोमालियाई नागरिक 12 दिसंबर को हैदराबाद इंटरनेशनल आया था. इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

इसके बाद देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 63 हो गए हैं. इससे पहले कल दिल्ली में चार और महाराष्ट्र में 8 ओमिक्रोन के नए केस मिले थे.

देश में कहां कितने ओमिक्रोन मामले

महाराष्ट्र- 28

राजस्थान- 17

दिल्ली- 6

कर्नाटक- 3

गुजरात- 4

केरल- 1

आंध्र प्रदेश- 1

चंडीगढ़- 1

तेलंगाना- 2

ओमिक्रोन के बढ़ते केसों से दुनिया दहशत में है. अब तक दुनिया के 77 देशों में ओमिक्रोन फैल चुका है. कोरोना की सबसे ज्यादा मार इस वक्त ब्रिटेन पर पड़ रही है. वहीं दक्षिण अफ्रीका से आ रही रिपोर्ट बताती हैं कि ओमिक्रोन से लड़ना आसान नहीं है. ब्रिटेन में ओमिक्रोन से पहली मौत दर्ज होने के बाद लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं. ब्रिटेन को आशंका है कि जल्द ही उसके सारे अस्पताल फुल हो जाएंगे क्योंकि ओमिक्रोन फैलने की रफ्तार उसके काबू में नहीं है.

फ्लाइट रोक कर ओमिक्रोन से लड़ने की कोशिश भी ब्रिटेन ने छोड़ दी है. अब ब्रिटेन ने विदेश से आने वाली फ्लाइट पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है. विदेश से आने वाले नागरिकों को अब खुद को अलग करना होगा लेकिन समारोहों के लिए अब लाइसेंस लेना होगा. बंद कमरों में अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं दक्षिण अफ्रीका में भी हालात अलग नहीं हैं।

दक्षिण अफ्रीका में एक हफ्ते में कोरोना के केस 83 फीसदी बढ़ गए हैं. सात दिनों में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या 70 फीसदी बढ़ गई है. गंभीर मरीजों की संख्या 7.5 फीसदी बताई जा रही है. वहीं दक्षिण अफ्रीका से पहली स्टडी सामने आई है. इसके मुताबिक फाइजर बायो एन टेक का टीका सिर्फ 33 फीसदी सुरक्षा दे रहा है. जबकि 70 फीसदी लोगों को अस्पताल की जरूरत नहीं पड़ रही है.

ये भी पढ़ें-
तेजी से पांव पसार रहा है कोविड-19 का नया वैरिएंट, जानिए- दिल्ली, राजस्थान और चंड़ीगढ़ में अब तक Omicron के कितने मामले आ चुके हैं सामने

Encounter in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दों का सफाया जारी, पुलवामा में एक आतंकी ढेर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया