New Home Quarantine Rules: दुनियाभर के देश ओमिक्रोन (Omicron Variant) के खतरे के बीच सावधानियां बरत रहे हैं. ऐसे में भारत में ओमिक्रोन के 2 मामले सामने आने के बाद राज्य सरकारें अलर्ट मोड में हैं. डर के साए के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ने होम क्वारंटीन (Home Quarantine) के लिए नए नियम जारी किए हैं. ओमिक्रोन के खतरे के बीच 5 पॉइंट्स में समझिए कि मुंबई नगरपालिका के जारी किए गए नए नियम.
मुंबई नगरपालिका ने ओमिक्रोन से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन में लोगों के स्वास्थ्य की उचित निगरानी के लिए नियमों का नया सेट जारी किया है. जोखिम वाले देशों से मुंबई आने वाले पैसेंजर्स के लिए 7 दिनों का होम क्वारंटीन अनिवार्य किया गया है.
मुंबई के वॉर्ड वॉर रूम यानी WWR की टीम दिन में पांच बार होम क्वारंटीन में मौजूद लोगों का हाल जानेगी. टीम की कोशिश ये जानने की होगी कि होम क्वारंटीन में मौजूद लोग वास्तव में नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं.
एक सॉफ्टवेयर की मदद से यात्रियों के एड्रेस के मुताबिक उन्हें ग्रेटर मुंबई नगर निगम या एमजीजीएम के 24 वार्डों में बांटा जाएगा. जिसके बाद इन सभी का एड्रेस WWR टीम अपने फील्ड मेडिकल ऑफिसर्स को देगी, जिससे कि होम क्वारंटीन में मौजूद लोगों की स्वास्थ्य निगरानी की जा सके.
यात्री होम क्वारंटीन में नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं इसकी जांच के लिए एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीमों को उनके पतों पर भेजा जाएगा. होम क्वारंटीन के सातवें दिन WWR टीम यात्रियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट करेगी.
हर दिन सुबह 9 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारी उच्च जोखिम वाले देशों से पिछले 24 घंटों में आने वाले पैसेंजर्स की एक लिस्ट भेजेंगे. ये लिस्ट डिजास्टर मैनेजमेंट यूनिट के निदेशक को भेजी जाएगी.
ये भी पढ़ें- Punjab Elections: पंजाब चुनाव जीत गए केजरीवाल तो क्या छोड़ देंगे दिल्ली की गद्दी? जानिए क्या जवाब दिया
About the Author
Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया