Omicron Variant: कोविड सुपरमॉडल कमिटी की चेतावनी- भारत में ओमिक्रोन से फरवरी में आएगी तीसरी लहर

Omicron Case in India: कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) काफी तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है. अब तक देश के 12 राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के 143 मामले मिल चुके हैं. इस बीच नेशनल कोविड सुपरमॉडल कमिटी (National Covid-19 Supermodel Committee) ने कोविड के तीसरी लहर (Third Wave of Corona) के आने की आशंका जताई है. कमिटी के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर 2022 के फरवरी माह तक आ सकती है.

कमिटी ने कहा कि ओमिक्रोन के प्रभाव को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि तीसरी लहर दूसरे के मुकाबले कम खतरनाक होगी. इसके हल्के रहने के आसार हैं.  कमिटी प्रमुख विद्यासागर ने कहा कि अभी भारत में कोरोना के दैनिक मामले 7,500 के करीब आ रहे हैं लेकिन एक बार ओमिक्रोन मेन वायरस के तौर पर डेल्टा को रिप्लेस करना शुरू करेगा तो संक्रमितों के आंकड़ें तेजी से बढ़ेंगे. ऐसा इसलिए भी क्योंकि ओमिक्रोन वेरिएंट डेल्टा या किसी अन्य के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैलता है. उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का कारण ओमिक्रोन ही बनेगा.

ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi: ‘जिनसे मेरठ में जाम की समस्या हल नहीं हुई वो गंगा एक्सप्रेसवे बनाने की बात कर रहे हैं’, ओवैसी का पीएम मोदी पर वार

दूसरी लहर जितना नहीं होगा खतरनाक

उन्होंने एक सीरो सर्वे के आधार पर कहा कि हमारे देश में बहुत कम लोग बचे हैं जो अब तक डेल्टा के चपेट में नहीं आए हैं. ऐसे में आने वाला थर्ड वेव सेकेंड वेव से ज्यादा खतरनाक नहीं होगा. विद्यासागर ने कहा कि इसके अलावा भी इस बार देश कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयार है. देश ने अपनी क्षमताओं में भी इजाफा कर लिया है. जिसे मद्देनजर हम ये उम्मीद जता रहे हैं कि हमारा देश इस आने वाली चुनौती से निपट सकता है.

2 लाख दैनिक मामले आने की संभावना

विद्यासागर ने कहा कि अगर तीसरी लहर आती है तो देश में कम से कम 2 लाख दैनिक मामले आने की संभावना है. हालांकि उन्होंने ये साफ कर दिया कि ये केवल एक अनुमान है. संख्या इससे कम या ज्यादा भी हो सकती है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News