Omicron Variant: महाराष्ट्र में सामने आए ओमीक्रोन के आठ नए मामले, दिल्ली में मिले चार नए मरीज

Omicron Variant: दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के चार नए मामले जबकि महाराष्ट्र में इस वेरिएंट के आठ नए मामले सामने आए. इसके साथ ही देश में ओमीक्रोन वेरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 61 तक पहुंच गई है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में चार और लोग कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं और ये सभी हाल में विदेश यात्रा कर चुके हैं.

जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘अब तक राजधानी में छह लोग ओमीक्रोन से संक्रमित पाए जा चुके हैं. उनमें से एक को छुट्टी दे दी गई है. उन सभी ने विदेश यात्रा की थी और उन्हें (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय) हवाई अड्डे से लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.’ इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए पहले व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

इसे भी पढ़ेंः
Lakhimpur Violence: लखीमपुर कांड को SIT ने सोची समझी साजिश माना, आशीष मिश्रा समेत 14 पर चलेगा हत्या का केस

वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि राज्य में ओमीक्रोन वेरिएंट के आठ नए मामले दर्ज किए गए और इनमें से किसी भी मरीज ने हाल में विदेश यात्रा नहीं की है. स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि नए मामलों के साथ ही सार्स-सीओवी-2 के नए वेरिएंट से संक्रमित होने वालों की संख्या राज्य में बढ़कर 28 हो गई है. इनमें से सात मामले मुंबई में सामने आए हैं और संक्रमितों में तीन महिलाएं शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Goa Election: गोवा में CM ममता बनर्जी का BJP पर निशाना, बोलीं- मुझे ये बोलने में शर्म आती है कि…

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, "(पुणे स्थित) राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) द्वारा आज दी गई रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में आठ और मरीज ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए. इनमें से सात मरीज मुंबई के हैं और एक मरीज वसई-विरार (मुंबई की एक छोटी बस्ती) का है."

इसे भी पढ़ेंः
ABP C-Voter Survey: UP में किसान नेता चुनाव लड़ेंगे तो क्या BJP को होगा फायदा? सर्वे के नतीजे हैरान करने वाले

इसमें कहा गया कि इन आठ लोगों में सात को कोविड-19 रोधी टीका लग चुका है और उनके नमूने दिसंबर के पहले हफ्ते में जांच के लिए भेजे गए. विभाग ने बताया कि सभी संक्रमित 24 से 41 आयु वर्ग में हैं. इसने बताया कि आठ में से तीन में लक्षण नहीं दिख रहे हैं, जबकि पांच में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं.

इसे भी पढ़ेंः
ABP News C Voter Survey: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के शुभारंभ से बीजेपी को कितना फायदा? जानें क्या कहते हैं लोग

बुलेटिन में कहा गया,  "प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, इनमें से कोई भी दूसरे देश से नहीं लौटा है." इसमें कहा गया है कि ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों में से एक ने बेंगलुरु की यात्रा की थी, जबकि अन्य ने नई दिल्ली का दौरा किया था. बुलेटिन में कहा गया है कि आठ मरीजों में से दो अस्पताल में हैं और छह घरों में पृथक-वास में हैं तथा उनके करीबी संपर्कों का पता लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
Punjab Election 2022: अकाली दल के लिए लकी है मोगा, रैली में किए बड़े ऐलान, गुरुद्वारों-धार्मिक स्थलों की बिजली होगी फ्री

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News