Omicron Variant Cases In India: देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले दिन पर दिन बढ़ते दिख रहे हैं. बीते दिन ओमिक्रोन के 17 मामले दर्ज हुए जिसके बाद अब कुल संख्या 21 हो गई है. रविवार को दर्ज 17 मामलों में 9 राजस्थान की राजधानी जयपुर से, 7 महाराष्ट्र के पुणे से और एक मामला दिल्ली में दर्ज हुआ है.

राजस्थान के चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि संक्रमित लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग से नौ लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारी ने पुणे जिले में सात लोगों के ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि की है.

अफ्रीकी देशों से लौटे लोग संक्रमित

जानकारी के मुताबिक, दर्ज मामलों में अधिकतर वो लोग पाए गए हैं जो हाल ही में अफ्रीकी देशों से आए हैं या इस तरह के लोगों के संपर्क में आए. देश में ओमिक्रोन का पहला केस कर्नाटक में देखने को मिला जिसके बाद अब दिल्ली समेत 5 राज्यों में वेरिएंट के मामले दर्ज हो गए हैं.

आइये जानते हैं किन राज्यों में कितने मामले दर्ज

राजस्थान में नौ मामले
महाराष्ट्र में आठ मामले
कर्नाटक में दो मामले
गुजरात में एक मामला
दिल्ली में एक मामला

मरीज़ों की क्या है हालात?

जयपुर के सीएमएओ नरोत्तम शर्मा ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि शादी समारोह में शामिल हुए सभी लोगों के विवरण लेकर उनकी जांचे करवाई जा रही हैं और इसी सिलसिले में दिल्ली प्रशासन को भी लिखा जा चुका है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती परिवार के सभी चार सदस्यों का 3 दिसंबर को एचआर सिटी स्कैन करवाया गया. सभी की एचआर सिटी रिपोर्ट सामान्य है. इनके लंग्स में किसी तरह का इंफेक्शन नहीं पाया गया है. जिस दिन से ये भर्ती हैं, उस दिन या उससे पहले इनमें किसी तरह के खांसी, बुखार, जुकाम, खराश या अन्य लक्षण नहीं हैं.

यह भी पढ़ें.

Omicron Cases: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वेरिएंट के 7 नए मामले आए सामने, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 12 तक पहुंचा

Mathura News: मथुरा में बढ़ाई गई सुरक्षा, शाही ईदगाह की ओर जाने वाले रास्ते सील, सिर्फ स्थानीय लोगों को आवाजाही की इजाज़त

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया