Omicron Corona Variants: भारत में अब तक दक्षिण अफ्रीका से फैले ओमिक्रोन वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है. लेकिन इसे बेहद गंभीरता से लिया जाना जरूरी है. नए वेरिएंट को लेकर सरकार की ओर से अहम बैठक बुलाई गई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार भी हो सकता है. कोरोना की पहली और दूसरी लहर झेल चुके भारत में संक्रमण फिलहाल काबू में है. वैक्सीनेशन की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है.

बता दें कि भारत ने चीन से आए कोरोना का दंश झेल चुका है. इसके अलावा डेल्टा वेरिएंट ने भी कहर ढाया था और अब ओमिक्रोन ने फिर चिंता बढ़ा दी है. केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट रहने के साथ निर्देश दिए हैं कि वो दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने या जाने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की अच्छी तरह जांच करवाएं.

वहीं तीसरी लहर की आहट के बीच पिछले 4-5 दिनों में ही तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों से कोरोना विस्फोट के जो मामले सामने आए हैं. उसे देखते हुए केंद्र सरकार पूरी तरह चौकन्नी हो गई है. कोरोना के नये वैरिएंट वाले देशों से फ्लाइट्स पर बैन लगाने या 14 दिन का क्वारंटीन करने को लेकर आज डीजीसीए की बैठक होने जा रही है. बैठक में हॉन्गकॉन्ग, यूरोप या दक्षिण अफ्रीका देशों से आने वाली फ्लाइट्स पर बैन लगाने पर विचार होगा.

बता दें कि सरकार की ओर से जो भी महत्वपूर्ण कदम है उठाए जा रहे हैं ऐसे में हमें खुद की सुरक्षा का ख्याल रखना होगा. ऐसे में ध्यान देने वाली बात ये है कि सामाजिक दूरी और मास्क अब भी कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है. तो कोरोना से बचने के लिए इन सभी उपायों को अपनाते रहें और कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते रहें.

Farmers Protest: किसानों की होगी घर वापसी या और बढ़ेगा टकराव? आज की बैठक में तैयार होगी आगे की रणनीति

Nepal: केपी शर्मा ओली बोले- सत्ता में आए तो भारत से कालापानी, लिंपियाधुरा, लिपुलेख को ‘वापस ले लेंगे'

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया