One Year of Farmers Protest: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का आज एक साल पूरा हो गया है. पिछले साल आज के ही दिन किसानों ने नए किसी कृषि कानून के खिलाफ अपनी असहमती दर्ज करते हुए किसान आंदोलन का आगाज किया था. हालांकि केंद्र ने हाल ही में इस कानून को वापस लेने की घोषणा कर दी है लेकिन प्रदर्शनकारी किसान आज भी अपनी कुछ मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

वहीं इस मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, "आज किसान आंदोलन को पूरा एक साल हो गया है. इस ऐतिहासिक आंदोलन ने गर्मी-सर्दी, बरसात-तूफ़ान के साथ अनेक साज़िशों का भी सामना किया. देश के किसान ने हम सबको सिखा दिया कि धैर्य के साथ हक की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है. किसान भाइयों के हौसले, साहस, जज़्बे और बलिदान को मैं सलाम करता हूं. "

आज किसान आंदोलन को पूरा एक साल हो गया है। इस ऐतिहासिक आंदोलन ने गर्मी-सर्दी, बरसात-तूफ़ान के साथ अनेक साज़िशों का भी सामना किया।

देश के किसान ने हम सबको सिखा दिया कि धैर्य के साथ हक़ की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है। किसान भाइयों के हौसले, साहस, जज़्बे और बलिदान को मैं सलाम करता हूँ।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 26, 2021

किसानों की ये है मांग

गौरतलब है कि दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान, खासकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के, तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ पिछले साल 26 नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं. भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार हैदराबाद में कहा कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगे पूरी होने और केन्द्र के साथ हमारी बातचीत होने तक किसान आंदोलन जारी रहेगा. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) आगे के कदमों पर फैसला करने के लिए 27 नवंबर को एक और बैठक करेगा.

ये भी पढ़ें:

Delhi Pollution: फरवरी 2025 तक साफ होगी यमुना, जानिए नदी की सफाई के लिए सीएम केजरीवाल का एक्शन प्लान

…तो भूख हड़ताल करूंगा, Navjot Sidhu का अपनी ही सरकार के खिलाफ नया एलान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया