Pak Terrorist Training: चीन की मदद से इस्लामाबाद की नई साजिश का खुलासा, भारत में घुसपैठ के लिए हैंड ग्लाइडिंग की ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान

Pakistan Conspiracy: पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ नापाक साजिशों को अंजाम देता आ रहा है. एक बार फिर उसी नई साजिश का खुलासा हुआ है. खुफिया दस्तावेजों के हवाले से यह बात सामने आई है कि ड्रोन के बाद अब हैंडग्लाइडिंग के जरिए पाकिस्तान नई आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है.

आतंकियों को भारत के अंतर घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान  हैंड ग्लाइडिंग की ट्रेनिंग दे रहा है. इन हैंड ग्लाइडिंग के जरिए 600 मीटर से 1200 मीटर तक 16 किलो विस्फोटक या अन्य कोई भी सामान भेजा जा सकता है. इसके साथ ही, महत्वपूर्ण संस्थानों पर एक किलोमीटर की दूरी से हमले का खतरा है. गौरतलब है कि बीते दिनों भारत-पाकिस्तान की सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ चीनी सैन्य एक्सपर्ट भी देखे गए.

बर्फबारी के समय में आतंकियों को हैंड ग्लाइडर के जरिए एक जगह से दूसरी जगह की ट्रेनिंग की दी जा रही है. अफगानिस्तान में अब तक लड़ाई लड़ रहे 8,000 आतंकवादी पाकिस्तान के विभिन्न कैंपों में वापस आए हैं. भारत सरकार ने एंटी ड्रोन सिस्टम के लिए आठ कंपनियों से संपर्क किया है. बीएसएफ के मुताबिक, पिछले 1 साल के दौरान 67 बार ड्रोन देखे गए. ड्रोन खतरे से निपटने के लिए अब तक कहीं भी कोई फुलप्रूफ सिस्टम नहीं है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News