Pakistan Terror Plan: करतारपुर कॉरिडोर से आतंकी भारत भेजने की फिराक में पाकिस्तान, पंजाब को दहलाने का ये है प्लान

Kartarpur Corridor: नए साल में पाकिस्तान की नई नापाक साजिश का खुलासा हुआ है.पाकिस्तान अब आस्था के प्रतीक माने जाने वाले करतारपुर कॉरिडोर से घुसपैठ की साजिश रच रहा है. एबीपी न्यूज के पास केंद्रीय खुफिया एजेंसी के दस्तावेज भी मौजूद हैं.

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने लश्कर आलाकमान को निर्देश देते हुए पांच आतंकियों को करतारपुर कॉरिडोर से भेजने को कहा है. इन आतंकियों को दो हफ्ते की स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है. करतारपुर कॉरिडोर से आतंकियों को भारत भेजने में आईएसआई सभी दस्तावेज व सुविधाएं मुहैया कराएगी.

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आतंकियों को पंजाब के गुरदासपुर और पठानकोट जाने का निर्देश दिया है. पाकिस्तान की साजिश है कि इन दो जगहों पर बड़ा आतंकी हमला कराया जाए. पंजाब में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं जबकि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने के लिए समीक्षा कर रहा है. पाकिस्तान के इस नापाक मंसूबे को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने पंजाब और कश्मीर की सिक्योरिटी यूनिट्स को अलर्ट रहने को कहा है.

बता दें कि पिछले साल जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 100 सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों में 44 शीर्ष आतंकियों और 20 विदेशियों समेत कुल 182 आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया था. 2021 में मारे गए 44 शीर्ष आतंकवादियों में से 26 लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के, 10 जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के, सात हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के और एक आतंकी अल-बद्र का था.आतंकवादियों में 20 विदेशी थे.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News