Palestine की एजेंसी Hamas ने चुराई थी कारोबारी की Digital Currency, दिल्ली पुलिस Special Cell की जांच में खुलासा

Delhi Police Crypto Hacking Case: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के ही पश्चिम विहार इलाके में एक बिजनेसमैन के प्राइवेट वॉलेट से चोरी हुए करीब 4.5 करोड़ रुपए की बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्टो करेंसी के मामले के तार फिलिस्तीन के संगठन हमास से जुड़े होने का दावा किया है.

हमास, फिलिस्तीन की मिल्ट्री विंग है जिसे इजरायल ने आतंकी संगठन घोषित कर रखा है. वॉलेट से चोरी किये गए बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्टो करेंसी हमास की इसी मिल्ट्री विंग अल कासम ब्रिगेट्स के वॉलेट में ट्रांसफर हुए थे. हमास की यह शाखा फिलिस्तीन में अपने अभियानों को जारी रखने के लिए चोरी और डोनेट की गई क्रिप्टो-करंसी का इस्तेमाल करने के लिए विश्व भर में बदनाम है.

इसी वजह से हमास की इस मिल्ट्री विंग के वॉलेट को इजरायल की नेशनल ब्यूरो फ़ॉर काउंटर टेरर फाइनैंसिंग (National Bureau for Counter Terror Financing) नाम की विंग ने टेरर फंडिंग करने के आरोप में सीज कर दिया था. ये वॉलेट मोहम्मद नसीर इब्राहिम अब्दुल्लाह के नाम पर था.

साल 2019 का है मामला

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जांच में ये बात सामने आई है कि बाद में मोहम्मद नसीर इब्राहिम अब्दुल्लाह के वॉलेट से क्रिप्टो इजिप्ट के अहमद मरज़ूक़ और फिलिस्तीन के अहमद क्यू एच साफरी के वॉलेट में ट्रांसफर किये गए थे. मामला साल 2019 का है जब दिल्ली के पश्चिमी विहार इलाके के रहने वाले एक बिजनेसमैन के क्रिप्टो वॉलेट से 6.2 बिटकॉइन, 9.79 एथेरियम, 2.44 बिटकॉइन कैश चोरी हो गए थे.

उस समय इस क्रिप्टो करेंसी की कीमत करीब 30 लाख  85 हजार 845 रुपये थी. जिसकी कीमत अब करीब 4.5 करोड़ रुपये है. गौरतलब है कि हमास को फिलस्तान के लोग जहां चरमपंथी संगठन की संज्ञा देते हैं वहीं इजरायल ने इसे एक आतंकी संगठन घोषित कर रखा है. गाजा पट्टी में अक्सर इजरायल और हमास के बीच संघर्ष की खबरें आती रहती हैं.

Republic Day: दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 27,000 जवानों के हवाले होगी राजधानी

Delhi-NCR Weekly Weather Report: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बनी सिरदर्द, जानें- इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News