Parliament Session: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद आज पहली बार विपक्ष के सामने सरकार खड़ी होने वाली है. दरअसल, आज से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है जिसमें विपक्ष और सरकार आमने-सामने दिखेगी और इस दौरान विपक्ष सरकार को बेरोजगारी, कर्मचारी भविष्य निधि समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा.

बजट सत्र का दूसरा चरण ऐसे वक्त में हो रहा है जहां बीते हफ्ते उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में बीजेपी ने जीत हासिल की है. उत्तर प्रदेश की बात करें तो चुनाव नतीजों में बीजेपी ने 403 सीटो में से 273 सीटें पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है. वहीं, बीजेपी को टक्कर देने वाली समाजवादी पार्टी को 111 सीटों पर जीत मिली तो वहीं कांग्रेस को केवल दो सीटें ही मिली.

सत्र में देखने को मिल सकता है तनाव

दरअसल, चुनाव दौरान राज्य में अखिलेश यादव जोर-शोर से चुनाव प्रचार करते दिखे थे वहीं कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और नेता राहुल गांधी भी मैदान में उतर कर जनता को लुभाते दिखे थे. हालांकि नतीजे वैसे देखने को नहीं मिले जिसकी उम्मीद उन्हें थी. वहीं, आज चुनाव नतीजों के बाद पहली बार विपक्ष और सरकार आमने सामने दिखने वाली है जो माहौल का गर्मा सकती है.

इन मुद्दो पर सरकार को घेरे सकता है विपक्ष

विपक्ष बजट सत्र में सरकार को कई मुद्धों पर घेरने के लिए तैयार है. माना जा रहा है विपक्ष सरकार को बढ़ती बेरोजगारी मामले पर, कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर में कटौती और युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी समेत अन्य कई मामलों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा. वहीं, बजटीय प्रस्तावों के लिए संसद की मंजूरी लेना और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए बजट पेश करना सरकार के एजेंडा में शीर्ष पर होंगे.

जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू-कश्मीर के लिए बजट पेश करेंगी और सदन में इस पर दोपहर के भोजन के बाद की कार्यवाही के दौरान चर्चा की जा सकती है. सरकार ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक को भी लोकसभा में विचार किये जाने और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है. बजट सत्र के पहले चरण में 29 जनवरी से 11 फरवरी तक दो अलग-अलग पालियों में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही संचालित की गई थी.

यह भी पढ़ें.

CWC की बैठक के बाद कांग्रेस ने कहा- पार्टी को सोनिया गांधी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा

Russia-Ukraine War: युद्ध के बीच अमेरिकी पत्रकार की हत्या, यूक्रेन का आरोप- रूसी सैनिकों की गोलीबारी में हुई मौत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया