Rahul Gandhi Attack on Centre: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन के मुद्दे को लेकर सदन में चल रहे गतिरोध की पृष्ठभूमि में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सवालों से डरती है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सवालों से डर, सत्य से डर, साहस से डर…जो सरकार डरे, वो अन्याय ही करे.’’ राहुल गांधी ने यह टिप्पणी उस वक्त किया है जब राज्यसभा में 12 सदस्यों के निलंबन को लेकर पिछले चार दिनों से गतिरोध बना हुआ है.

संसद के सोमवार को शुरू हुए शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को इस सत्र की शेष अवधि तक के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था. जिन सदस्यों को निलंबित किया गया है उनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इलामारम करीम, कांग्रेस की फूलों देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम शामिल हैं.

[tw]https://twitter.com/RahulGandhi/status/1466300231528722434[/tw]

संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी

राज्यसभा सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोधी दलों ने गुरुवार को भी संसद भवन परिसर में गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया. गुरुवार को विरोधी दलों ने काली पट्टी और काला मास्क लगाकर अपना विरोध जताया. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी विरोधी दलों के इस प्रदर्शन में शामिल हुए.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि निलंबन वापसी तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने माफी मांगने से साफ तौर पर इनकार करते हुए कहा कि आखिर इन 12 सांसदों की गलती क्या है ? ये तो लोगों की आवाज उठा रहे थे. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 राज्यों में आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार संसद को जानबूझकर चलने नहीं देना चाहती है, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा न हो सके.

ये भी पढ़ें-

Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, स्कूल बंद करने का किया एलान

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य के काशी-मथुरा वाले बयान पर मायावती बोलीं- हिंदू-मुस्लिम राजनीति से जनता सावधान रहे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया