Parliament Winter Session: संसद सत्र से पहले बैठकों का दौर, PM मोदी दो सर्वदलीय मीटिंग में हो सकते हैं शामिल

Parliament Winter Session 2021: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो सर्वदलीय बैठकों में शामिल हो सकते हैं. ये दोनों बैठकें 28 नवंबर को होंगी. पहले सुबह 11:30 बजे केंद्र सरकार की ओर से बुलाई गई बैठक होगी, जिसमें दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) के सभी दलों के नेता भाग लेंगे. इसके बाद उसी दिन शाम सात बजे लोकसभा स्पीकर की एक बैठक होगी. इसमें भी पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना है.

29 नवंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होगा और इसके 23 दिसंबर को समाप्त होगा. लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सत्रहवीं लोकसभा का सातवां सत्र 29 नवंबर 2021 को शुरू होगा. सरकारी कामकाज की अत्यावश्यकताओं के अधीन, सत्र के 23 दिसंबर, 2021 को समाप्त होने की संभावना है.’’

राज्यसभा ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति ने राज्यसभा को 29 नवंबर 2021 की बैठक के लिए आहूत किया है. कार्य की अत्यावश्यकताओं के अधीन सत्र 23 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगा.’’

Mamata Banerjee Delhi Visit: 24 नवंबर को पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, त्रिपुरा हिंसा समेत कई मामलों पर करेंगी बातचीत

Punjab Election 2022: सीएम केजरीवाल का एलान, पंजाब में हर महिला को देंगे एक हजार रुपये प्रति माह

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News