Parliament Winter Session: सोनिया गांधी की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा

Parliament Winter Session: 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज यानी 25 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक चल रही है. इस बैठक में आगामी संसद सत्र के लिए रणनीतियां तैयार की जा रही हैं. इस बैठक के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, मानिक टैगोर, रवनीत सिंह बिट्टू, के सुरेश, आनंद शर्मा सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे हैं. वहीं, मनीष तिवारी अपने क्षेत्र से वीडियो कॉल के जरिए जुड़े हैं.

Delhi: Congress leaders AK Antony, Anand Sharma, Mallikarjun Kharge, Adhir Ranjan Chowdhury, KC Venugopal, K Suresh, Ravneet Bittu, Jairam Ramesh arrive at 10 Janpath (party’s interim president Sonia Gandhi’s residence) for a meeting of the party’s Parliament Strategy Group. pic.twitter.com/Mlpj7Gb4bS
— ANI (@ANI) November 25, 2021

पिछली बार की तरह इस बार भी सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है. कांग्रेस मोदी सरकार को सदन में घेरने की पूरी कोशिश करेगी और आज इस बैठक में इस पर रणनीति भी बना ली जाएगी. कांग्रेस मोदी सरकार को महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, बेरोजगारी, कश्मीर में नागरिकों की हत्या, पेगासस जासूसी और कुछ अन्य मुद्दों पर घेर सकती है.

संसद के पिछले सत्र में पेगासस मामले पर विपक्षी पार्टियों की एकता देखने को मिली थी, लेकिन कांग्रेस के लिए इस बार सबसे बड़ी मुश्किल तृणमूल कांग्रेस खड़ा कर सकती है. इसलिए आगामी शीतकालीन सत्र में कांग्रेस की कोशिश रहेगी कि समान विचारधारा वाली सभी पार्टियां एकजुट रहें.

One Year of Farmers Protest: किसान संगठनों के एलान के बाद दिल्ली की सीमा पर लगने लगे हैं बेरिकेड, बढ़ाई गई पुलिस की तैनाती

UP Election 2022: मायावती को लगा बड़ा झटका, एक और विधायक ने छोड़ा पार्टी का दामन

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News