Parliament Winter Session Live Updates: नगालैंड हिंसा पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा, राज्यसभा दोपहर 12 तक स्थगित

Breaking News Live: नागालैंड में कल हिंसा में मारे गए 14 लोगों की मौत पर आज संसद में हंगामा हो सकता है. राज्यसभा सांसद मनोज झा ने नागालैंड में निर्दोष नागरिकों की हत्या से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए कार्य निलंबन नोटिस दिया है. राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने भी इस मामले पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है. इसके अलावा आज लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश (वेतन और सेवा की शर्तें) संशोधन विधेयक, 2021 पेश करेंगे. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी लोकसभा में राष्ट्रीय औषधि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2021 को पारित करने के लिए पेश करेंगे. ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ने के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ. ट

देश में ओमिक्रोन से अबतक 21 लोग संक्रमित

बता दें कि देश में बीते दिन ओमिक्रोन के 17 मामले दर्ज हुए, जिसके बाद अब कुल संख्या 21 हो गई है. रविवार को दर्ज 17 मामलों में 9 राजस्थान की राजधानी जयपुर से, 7 महाराष्ट्र के पुणे से और एक मामला दिल्ली में दर्ज हुआ है. राजस्थान के चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि संक्रमित लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग से नौ लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारी ने पुणे जिले में सात लोगों के ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि की है.

मथुरा में भारी सुरक्षा बल तैनात

उत्तर प्रदेश के मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा जैसे कुछ संगठनों ने आज शाही ईदगाह मस्जिद में जलाभिषेक करने का एलान किया था. लेकिन अब जलाभिषेक को दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है. हालांकि इस जानकारी के बाद मथुरा में प्रशासन ने 144 धारा लगा दी है. मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद और उसके आस पास सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा लगा दिया गया है. मस्जिद और उसके आस पास उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी के जवान और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं. कल अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने जलाभिषेक का प्रोग्राम मथुरा की जगह आज 12 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर करने की घोषण की थी.

यह भी पढ़ें-

Putin’s India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज आएंगे भारत, दिल्ली में पीएम मोदी के साथ चीन-अफगानिस्तान पर हो सकती है चर्चा

Omicron: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत देश के 5 राज्यों में ओमिक्रोन विस्फोट, एक दिन में 17 नए केस, जानें मरीजों की क्या है हालत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News