Petrol-Diesel Prices: ‘पेट्रोल हो गया सौ के पार, कर रही डकैती ये सरकार’, तेल के दामों पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर वार

<p style="text-align: justify;">दिल्ली में मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया. जबकि डीजल की कीमत में आज 70 पैसे लीटर का इजाफा किया गया है. कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार डकैती कर रही है. कांग्रेस ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है, जिसमें उसने लिखा, पेट्रोल हो गया सौ के पार, कर रही डकैती ये सरकार</p> <p style="text-align: justify;"><strong>दिल्ली में अब 100 रुपये लीटर पेट्रोल</strong></p> <p style="text-align: justify;">राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 90.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 91.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है. पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय टैक्स के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं. पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. तब से सातवीं बार कीमतों में इजाफा किया गया है. पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 4.80 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News