PK on Congress: हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Election Strategist Prashant Kishor) ने कहा कि कांग्रेस को जीतने के लिए पार्टी में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने साल 2024 में बीजेपी (BJP) को हराने का फॉर्मूला भी साझा किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने पार्टी के रूप में जिस तरह से खुद को स्ट्रक्चर किया है, चुनावों के दौरान जिस तरह वो जनता तक पहुंचती है और लोगों से जुड़ती है उसमें बुनियादी गड़बड़ी है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा की पार्टी का अध्यक्ष कौन होना चाहिए लेकिन सिर्फ दलों को इकट्ठा कर लेने से वो बीजेपी से जीत नहीं सकते. उन्होंने कहा कि पार्टी को समझना होगा की पूरे विपक्ष का मतलब कांग्रेस नहीं है. हमारे देश में कई अन्य पार्टियां हैं. कांग्रेस को मिलकर तय करना चाहिए की पार्टी का अध्यक्ष किसे बनाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Golden Temple News: स्वर्ण मंदिर में बेअदबी के आरोप में युवक की हत्या, राजनीतिक दलों ने जताई साजिश की आशंका

गिर रहा है कांग्रेस का ग्रांफ

प्रशांत ने कहा कि पार्टी के रूप में कांग्रेस का ग्राफ काफी गिरा है. सबसे पहले तो कांग्रेस को अपने फैसले लेने के तरीके को बदलने की जरूरत है. फैसले के मुद्दे के अलावा, पार्टी को तेजी से निर्णय लेने, स्थानीय नेताओं को सशक्त बनाने पर भी काम करना होगा. इसके अलावा कांग्रेस को डिसीजन लेने के सभी अधिकारों को केंद्रीकृत नहीं करना चाहिए. अन्य नेताओं को भी निर्णय लेने का पावर मिलना चाहिए. प्रशांत ने कहा कि कांग्रेस को आगे जीतने के लिए खुद में बहुत बदलाव लाने की जरूरत है. इसके लिए आपको प्रशांत किशोर या किसी और की सलाह की जरूरत नहीं है. आप जिसे भी चुनें वो फुलटाइम प्रेसिडेंट होना चाहिए.

ये भी पढें: Omicron in India: देश में बढ़ी ओमिक्रोन की आफत, अबतक 145 केस दर्ज, जानिए राज्यों की स्थिति

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया