PM Modi Akhilesh Yadav Sanjay Singh: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूपी के गोरखपुर को एम्स और खाद कारखाना की सौगात देकर समाजवादी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला था. पीएम ने ‘लाल टोपी’ वालों को यूपी के लिए ‘रेड अलर्ट’ बताया था. पीएम के इस बयान पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया था.

अखिलेश ने बुधवार को भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया संसद परिसर में दी. मीडिया के बातचीत करते हुए अखिलेश ने कहा, हर एक के जीवन में लाल रंग है. लाल रंग बदलाव का भी है. हमारे आपका खून का रंग भी लाल है और लाल रंग सुंदरता को बढ़ाता है. ये सद्भावना का भी रंग है.

सपा सुप्रीमो ने कहा, अगर आप देवी देवताओं को भी देखोगे तो कहीं ना कहीं लाल रंग दिखेगा. हनुमान जी का रंग लाल है, सूरज का रंग लाल है. रिश्तों का रंग भी लाल है और शायद रिश्ते बीजेपी नहीं समझती है. यूपी के पूर्व सीएम ने कहा, हमारे बाबा मुख्यमंत्री नहीं समझेंगे. वो चिलमजीवी लोग क्या समझेंगे जो विकास नहीं कर पाए. यूपी की जनता यही जानना चाहती है आखिर विकास क्या किया है.

वहीं आप नेता संजय सिंह ने भी पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, मुझे तो डर है कि कभी यह लोग लाल किले को काला किला न बना दें. प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल से इस तरीके का बयान निश्चित तौर पर नहीं होना चाहिए था.

क्या था पीएम मोदी का बयान

पीएम मोदी ने कहा था कि अपनी तिजोरी भरने और आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए सत्ता चाह रहे ‘लाल टोपी’ वाले लोग उत्तर प्रदेश के लिए ‘खतरे की घंटी’ हैं. मोदी ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, ”लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए. घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जों के लिए, माफियाओं को खुली छूट देने के लिए. लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए, उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए इसलिए याद रखिये कि लाल टोपी वाले ‘यूपी के लिए रेड अलर्ट’ हैं, यानी ‘खतरे की घंटी’ हैं.”

ये भी पढ़ें

Farmers Protest: क्यों खत्म नहीं हुआ आंदोलन, मोदी सरकार और किसानों के बीच अब कहां अटकी है बात? जानें संगठनों की मांगें

Doctor’s Strike: Omicron के खतरे के बीच डॉक्टरों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया