33 मिनट की स्पीच में पीएम मोदी ने 28 बार आत्मनिर्भर शब्द का प्रयोग किया
PM Modi ने कहा – कोरोना (Corona Virus) से लड़ने के लिए देश को आत्मनिर्भर बनना होगा इसलिए लोकल प्रोडक्ट्स को अपनाएं
संवाददाता मयंक शुक्ला की विशेष रिपोर्ट
नई दिल्ली। PM Modi ने आज पिछले 54 दिन में पांचवीं बार देश के सामने आए और अपने संबोधन में देश को आत्मनिर्भर बनने पर जोर देते हुए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर बनने लिए लोकल प्रोडक्ट्स को अपनाने की बात कही और यह भी कहा कि Lockdown 4.0 नए रंग-रूप और नए नियमों वाला होगा। लॉकडाउन के दौर में भारत दुनिया का पांचवां ऐसा देश बन गया है जिसने अपनी GDP का 10% या उससे ज्यादा हिस्सा आर्थिक पैकेज के तौर पर दिया है। भारत से पहले जापान अपनी जीडीपी का 21%, अमेरिका 13%, स्वीडन 12% और जर्मनी 10.7% के बराबर का आर्थिक पैकेज घोषित कर चुके हैं। अपने 33 मिनट के अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 28 बार आत्मनिर्भर शब्द का प्रयोग किया।
पीएम मोदी ने आज कोरोना काल में 5वीं बार देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि यह पैकेज देश की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है और 2020 में देश की विकास यात्रा को एक नई गति देगा। भारत के आत्मनिर्भर मिशन के लिए इस पैकेज में लैंड, लिक्विडिटि, लेबर, कुटीर उद्योग, लघु उद्योग सभी के लिए बहुत कुछ है। यह पैकेज देश के उस किसान के लिए है जो दिन-रात परिश्रम कर रहा है। यह पैकेज देश के मध्यम वर्ग के लिए है। यह पैकेज भारत के उद्योग के लिए है और कल से आने वाले कुछ दिनों तक देश के वित्त मंत्री द्वारा इस आर्थिक पैकेज की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।’
पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश ने गरीब भाई-बहनों की सहनशक्ति का परिचय भी देखा जिन्होंने इस दौरान बहुत कष्ट झेले हैं। ऐसा कौन होगा जिसने उनकी अनुपस्थिति को महसूस नहीं किया होगा और इस बात को ध्यान में रखते हुए हर तबके के लिए आर्थिक पैकेज में एलान किया जाएगा।’
पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया को कोरोना संक्रमण से मुकाबला करते-करते अब चार महीने से ज्यादा का समय बीत गया है और इस दौरान बहुत से देशों के 42 लाख से भी ज्यादा लोग कोरोना से पीड़ित हुए हैं और पौने तीन लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गयी है। भारत में भी लोगों ने अपनों को खोया है। एक वायरस ने पूरी दुनिया को तहस-नहस कर दिया है। सारी दुनिया जीवन बचाने के लिए एक अलग तरह की जंग में जुटी हुई है। हमने ऐसा संकट न देखा है और न ही सुना है। निश्चित तौर पर मानव जाति के लिए यह सब कुछ अकल्पनीय है। यह क्राइसिस अभूतपूर्व है लेकिन थकना, हारना, टूटना, बिखरना मानव को मंजूर नहीं है। आज स्थिति यह है कि भारत में हर रोज 2 लाख पीपीई और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं। भारत ने आपदा को अवसर में बदल दिया है और भारत की ये दृष्टि प्रभावशाली सिद्ध होने वाली है। टीवी हो या फिर कुपोषण हो, भारत के लक्ष्यों और अभियानों का असर पूरी दुनिया पर पड़ता ही है। इन कदमों से भारत की दुनियाभर में प्रशंसा होती है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे पास साधन है, हमारे पास दुनिया का सबसे बेहतरीन टैलेंट है, हम बेस्ट प्रोडक्ट बनाएंगे। सप्लाई चेन को और आधुनिक बनाएंगे। हम ठान लें तो कोई लक्ष्य मुश्किल नहीं और भारत की संकल्प शक्ति ऐसी है कि भारत आत्मनिर्भर बन सकता है।’
पीएम मोदी ने भारत के पांच पिलर बताए:
पहला पिलर- इकोनॉमी। एक ऐसी इकोनॉमी जो इन्क्रीमेंटल चेंज नहीं, बल्कि क्वांटम जम्प लाए।
दूसरा पिलर- इन्फ्रास्ट्रक्चर। एक ऐसा इन्फ्रास्ट्रक्चर जो आधुनिक भारत की पहचान बने।
तीसरा पिलर- सिस्टम। ऐसा सिस्टम जो बीती शताब्दी की रीति नहीं, बल्कि 21वीं शताब्दी की टेक्नोलॉजी ड्रिवन व्यवस्था पर आधारित हो।
चौथा पिलर- डेमोग्राफी। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की डेमोग्राफी आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है।
पांचवां पिलर- डिमांड। इसका चक्र और इसकी ताकत का इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है।’’
लॉकडाउन 4.0 के होंगे नए नियम और रंग रूप
पीएम मोदी ने कहा कि एक्सपर्ट बताते हैं कि कोरोना लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा बना रहेगा लेकिन हम इसके ईर्द-गिर्द ही बने रहेंगे, ऐसा नहीं होगा। हमें आगे बढ़ना होगा, हम मास्क लगाएंगे, दो गज दूरी के साथ ही बाकी अन्य नियमों का पालन भी करेंगे। लॉकडाउन 4.0 नए रंग रूप और नियमों होगा हालाँकि लॉकडाउन 4.0 से जुड़ी जानकारी 18 मई से पहले दे दी जाएगी।
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’


In his address to the nation, the prime minister has announced an over all econimic package worth Rs 20 lakh crore, adding that fourth face of the lockdown will be different with new rules.