PM Modi in Pune: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के पुणे जाएंगे और पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे. साथ ही कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा वह आर के लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत भी करेंगे.

पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे पुणे नगर निगम परिसर में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे. यह मूर्ति 1850 किलोग्राम गन मेटल से बनी है और लगभग 9.5 फीट ऊंची है.

परियोजना के लिए खर्च होंगे 11,400 करोड़ रुपये

इसके बाद 11.30 बजे पीएम मोदी पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे. यह परियोजना पुणे में शहरी आवाजाही के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधा प्रदान करने का एक प्रयास है. पीएम मोदी की ओर से परियोजना की आधारशिला भी 24 दिसंबर, 2016 को रखी गई थी. प्रधानमंत्री कुल 32.2 किमी की पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन करेंगे. पूरी परियोजना 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाई जा रही है. मोदी गरवारे मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन और निरीक्षण भी करेंगे और वहां से आनंदनगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे.

मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण उपशमन की आधारशिला भी रखेंगे पीएम

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे. वह मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण उपशमन की आधारशिला भी रखेंगे. नदी के नौ किलोमीटर खंड में 1080 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना लागत से कायाकल्प किया जाएगा, इसमें नदी किनारे संरक्षण, इंटरसेप्टर सीवेज नेटवर्क, सार्वजनिक सुविधाएं, नौका विहार गतिविधि आदि जैसे कार्य शामिल होंगे. मुला-मुथा नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना को 1470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से "वन सिटी वन ऑपरेटर" की अवधारणा पर लागू किया जाएगा. परियोजना के तहत कुल 11 सीवेज उपचार संयंत्रों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल क्षमता लगभग 400 एमएलडी होगी

प्रधानमंत्री 100 ई-बसों और बनेर में निर्मित ई-बस डिपो का भी शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री पुणे के बालेवाड़ी में निर्मित आर.के. लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे. संग्रहालय का मुख्य आकर्षण मालगुडी गांव पर आधारित एक लघु मॉडल है, जिसे श्रव्य-दृश्य प्रभावों के माध्यम से जीवंत बनाया जाएगा. कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण द्वारा बनाए गए कार्टूनों को संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा. पीएम मोदी इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत करेंगे.

यह भी पढ़ें-

Ukraine Russia War: पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक, यूक्रेन से भारतीय नागरिकों के निकालने के मुद्दे पर की चर्चा

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2022: दूसरे दिन कौन-कौन होंगे खास मेहमान, जानिए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली