PM Modi in Kanpur: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में कानपुर का दौरा करेंगे और दोपहर करीब 1:30 बजे कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे आईआईटी कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. शहरी गतिशीलता में सुधार करना प्रधानमंत्री के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक रहा है.

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन इस दिशा में एक और बड़ा कदम है. यह आईआईटी कानपुर से मोती झील तक पूरा 9 किलोमीटर लंबा खंड है. प्रधानमंत्री कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करेंगे और आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर तक मेट्रो की सवारी करेंगे. कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है, और इसे 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है.

प्रधानमंत्री बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे. 356 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की क्षमता लगभग 3.45 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है. मध्य प्रदेश की बीना रिफाइनरी से लेकर कानपुर के पनकी तक फैली इस परियोजना को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है. यह क्षेत्र में बीना रिफाइनरी से पेट्रोलियम उत्पादों को पहुंचाने में मदद करेगी.
प्रधानमंत्री मोदी

आईआईटी-कानपुर के दीक्षांत समारोह को भी करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज आईआईटी-कानपुर के दीक्षांत समारोह को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने ट्वीट करके लोगों से इस संबोधन के लिए सुझाव देने को कहा है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं इस महीने की 28 तारीख को दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के लिए आईआईटी कानपुर जाने को लेकर उत्सुक हूं. यह एक उत्कृष्ट संस्थान है, जिसने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. मैं सभी को सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं.’’

दीक्षांत समारोह के दौरान, सभी छात्रों को राष्ट्रीय ब्लॉकचैन परियोजना के तहत संस्थान में विकसित एक आंतरिक ब्लॉकचैन संचालित तकनीक के माध्यम से डिजिटल डिग्री प्रदान की जाएगी. पीएमओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल डिग्री की शुरुआत करेंगे. ये डिजिटल डिग्री विश्व स्तर पर सत्यापित की जा सकती है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया