PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी का वाराणसी को एक और बड़ा तोहफा, 2100 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Modi Visits Varanasi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे जहां उन्होंने 2100 करोड़ की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके साथ ही करखियांव में 870 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए 22 प्रोजेक्टों का लोकार्पण किया.

2100 करोड़ की परियोजनाएं है ये..

1- बनास काशी संकुल- करखियांव- 475 करोड़

2- मोहनसराय दीनदयाल चकिया मार्ग इसके मध्य सर्विस लेन के साथ सिक्स लेन कार्य- 412.53 करोड़

3- वाराणसी-भदोही-गोपीगंज मार्ग (एसएच-87) भी फोर लेन (8.6 किलोमीटर) मार्ग का चौड़ीकरण- 269.10 करोड़

4- दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड संयत्र, रामनगर बायो गैस पावर उत्पादन केंद्र-19 करोड़

5- आयुष मिशन के तहत राजकीय होम्यापैथिक मेडिकल कालेज- 49.99 करोड़

पीएम मोदी को किसानों ने लकड़ी का स्टेच्यू भेंट किया. साथ ही प्रधानमंत्री का खास तरह से अंग वस्त्र से अभिनंदन किया गया. बता दें, पीएम मोदी का 10 दिन में ये यूपी का दूसरा दौरा है. इससे पहले 13-14 दिसंबर को भी पीएम वाराणसी आए थे इस दौरान उन्होंने काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया था.

20 लाख लाभार्थियों के मोबाइल पर घरौनी प्रमाण पत्र का लिंक भेजा

पीएम मोदी ने पीएम स्वामीत्व योजना के उद्घाटन किया साथ ही इस मौके पर छह लाभार्थियों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिया. इसके साथ ही उन्होंने राज्य के 20 लाख लाभार्थियों के मोबाइल पर घरौनी प्रमाण पत्र का लिंक भेजा. बताया जा रहा है कि लिंक डाउनलोड करने के बाद प्रमाण पत्र आ जाएगा. बता दें, पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News