Unlock India: देश में ग्रोथ जरूर लौटेगी, अनलॉक फेज-1 में अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा हिस्सा खुल चुका है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडस्ट्री एसोसिएशन सीआईआई के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इकोनॉमी में तेजी जरूर आएगी, कोरोना के खिलाफ हमें सख्त कदम उठाने हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडस्ट्री एसोसिएशन सीआईआई के कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी में तेजी जरूर आएगी, कोरोना के खिलाफ हमें सख्त कदम उठाने हैं। आज देश की सबसे बड़ी सच्चाई ये है कि भारत लॉकडाउन को पीछे छोड़कर अनलॉक फेज-1 में एंटर कर चुका है। इस फेज में इकोनॉमी का बहुत बड़ा हिस्सा खुल चुका है। काफी हिस्सा आठ दिन के बाद और खुल रहा। यानी गेटिंग ग्रोथ बैक की शुरुआत तो हो चुकी है।

उन्होंने कहा 125 साल में सीआआई को मजबूत करने में जिन्होंने भी योगदान दिया, उन्हें बधाई दूंगा। जो हमारे बीच नहीं होंगे उन्हें आदरपूर्वक नमन करूंगा। कोरोना के इस टाइम पीरियड में इस तरह के ऑनलाइन इवेंट न्यू नॉर्मल बनते जा रहे हैं। ये इंसान की सबसे बड़ी ताकत होती है। हमें लोगों का जीवन भी बचाना है और अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करना है। आप सभी उद्योग जगत के लोग बधाई के पात्र हैं। मैं तो गेटिंग ग्रोथ बैक से आगे बढ़कर ये भी कहूंगा कि यस…वी आर गेटिंग ग्रोथ बैक। आप सोच रहे होंगे कि संकट की इस घड़ी में मैं इतना आत्मविश्वास से कैसे बोल रहा हूं। इसके कई कारण है। मुझे भारत के टैलेंट और टेक्नोलॉजी पर भरोसा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीआईआई के कार्यक्रम में कहा कि भारत को फिर से तेज विकास के पथ पर लाने के लिए, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पांच चीजें बहुत ज़रूरी हैं। ये पांच चीजें हैं-

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पिछले कई दिनों से देश में लॉकडाउन लागू है। हालांकि, अब पांचवें चरण में लॉकडाउन सिर्फ कंटेनमेंट जोन तक सीमित कर दिया गया है। देशव्यापी बंदी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर भी काफी गहरा असर पड़ा है।

कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लिए अहम फैसले

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सरकार के दूसरे कार्यकाल के दूसरे वर्ष की पहली कैबिनेट बैठक की थी। इस बैठक में किसानों, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम क्षेत्र (एमएसएमई) और रेहड़ी लगाकर गुजर बसर करने वाले लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

About the Author

Jyoti Singh
Jyoti Singh
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।