PM Modi Interview: कुछ देर में पीएम मोदी Live, चुनावी संग्राम के बीच प्रधानमंत्री का अहम इंटरव्यू

PM Modi Interview: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होनी है. कल यूपी में पहले चरण के लिए मतदान होगा. इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 8 बजे एबीपी न्यूज़ पर लाइव होंगे. चुनावी मौसम में बेरोज़गारी से लेकर कोरोना महामारी और अर्थव्यवस्था और सांप्रदायिकता के मुद्दे तक छाए हुए हैं. विपक्ष लगातार सरकार पर इन तमाम मुद्दों को लेकर सवाल कर रहा है. ऐसे में पहले चरण की वोटिंग से पहले पीएम मोदी का इंटरव्यू बेहद अहम माना जा रहा है.

राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष पर बरसे थे पीएम

संसद में बजट सत्र के 7वें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस एक तरह से शहरी (अर्बन) नक्सलियों के कब्जे में है और वे उसके विचारों को नियंत्रित कर रहे हैं. कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए पीएम ने मुलायम सिंह यादव, शरद पवार और प्रकाश सिंह बाद को भी याद किया था. कांग्रेस ने जब राज्य सरकारों को उखाड़ फेंका था, उस पर पीएम मोदी ने मुलायम और प्रकाश सिंह बादल का जिक्र किया.

पीएम मोदी ने कहा था, "कांग्रेस ने केंद्र में अपने शासन के दौरान 50 राज्य सरकारों को बर्खास्त किया. कांग्रेस आलाकमान के काम करने के 3 तरीके हैं- बदनाम करना, अस्थिर करना और फिर खारिज करना. उन्होंने इन सिद्धांतों के साथ काम किया है.’ मोदी ने पूछा कि पिछले 6-7 दशकों में फारूक अब्दुल्ला, चौधरी देवी लाल, चौधरी चरण सिंह, सरदार बादल सिंह की सरकारों को किसने परेशान किया? सभी जानते हैं कि कांग्रेस ने भारत के इतिहास में सरकारों को अस्थिर करने के लिए किस तरह की चाल चली है.

उससे पहले लोकसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था, "कांग्रेस की नीति ‘फूट डालो राज करो’ है. आज कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है." उन्होंने कहा था कि अंग्रेज चले गए, लेकिन कांग्रेस ने बांटो और राज करो की नीति को अपनाया हुआ है. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आने की इच्छा खत्म हो चुकी है. लेकिन जब कुछ मिलने वाला नहीं है तो कम से कम बिगाड़ तो दो. इस फिलॉसफी पर कांग्रेस आज चल रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कर्तव्य के बारे में बात अब चुभने लगी है.

मैं डरी नहीं थी: Hijab का विरोध कर रहे लड़कों की भीड़ के सामने क्यों यह लड़की बोल पड़ी अल्लाह हू अकबर

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, किसानों के कर्ज और बिजली बिल को लेकर हुआ ये ऐलान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News