प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कर रहे हैं. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत में बनी चीजों की दुनिया में डिमांड, एक्सपोर्ट में हासिल की उपलब्धि पर बात की. प्रधानमंत्री का रेडियो संबोधन हर महीने के आखिरी रविवार को होता है. उन्होंने हर बार की तरह इस बार के कार्यक्रम के लिए भी आम जनता से उनके सुझाव और शिकायतें मांगी थीं. लोगों ने भारी संख्या में अपनी शिकायतें-सुझाव सोशल मीडिया के माध्यम से पेश किए हैं. इस रेडियो कार्यक्रम की यह 87वीं कड़ी है. इसका सीधा लाइव प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा.

पीएम ने अपने कार्यक्रम में कहा कि हमारा देश ने 30 लाख करोड़ का निर्यात किया है जो कि ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि भारत ने 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लिया है. यह भारत की क्षमताओं को दर्शाता है. इसका मतलब है कि दुनिया में भारतीय सामानों की मांग बढ़ रही है. पीएम मोदी ने कहा कि एक समय में भारत से एक्सपोर्ट का आंकड़ा कभी 100 बिलियन, कभी डेढ़ सौ बिलियन तक हुआ करता था, आज भारत 400 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. जिसका साफ मतलब ये है कि भारत में बने सामानों का डिमांड बढ़ रहा है.

पीएम ने बाबा शिवानंद का जिक्र किया

संबोधन के दौरान पीएम ने बाबा शिवानंद का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पद्म पुरस्कारों में आपने बाबा शिवानंद को देखा ही होगा, उनके जोश और फिटनेस को देखकर हर कोई हैरान था. उनका स्वास्थ्य देश में चर्चा का विषय है. उन्हें योग का शौक है. उन्होंने कहा कि हमने देखा होगा कि कतर के एक योग कार्यक्रम में 114 देशों ने भाग लेकर इतिहाक बना दिया. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान स्टार्टअप वर्ल्ड का भी जिक्र किया. मन की बात में उन्होनें चंद्र किशोर पाटिल का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि उनका स्वच्छता को लेकर किया गया काम सराहनीय है. वह गोदावरी नदी में लोगों को कचड़ा फेंकने से रोकते हैं. उन्होंने कहा कि पाटिल जी का ये काम लोगों के लिए प्रेरणा है.

पानी के संरक्षण पर की बात

संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि देश में बहुत से लोगों ने पानी कंजरवेशन पर काफी काम कर रहे हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के रोहन का जिक्र करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र के सैकड़ों सीढ़ी वाले कुएं को साफ करने का अभियान चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे ही कई लोग हैं जिन्होंने पानी के संरक्षण का काम किया है. पीएम मोदी ने कहा मैं उस राज्य से आता हू, जहां पानी की हमेशा बहुत कमी रही है. गुजरात में इन Stepwells को वाव कहते हैं. गुजरात जैसे राज्य में वाव की बड़ी भूमिका रही है. इन कुओं या बावड़ियों के संरक्षण के लिए ‘जल मंदिर योजना’ ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें:

Madhya Pradesh: 11 साल पुराने मामले में सजा मिलने पर बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह- ‘मैं ना डरा ना डरूंगा, मैं अहिंसावादी व्यक्ति'

Indore News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 1 साल की सजा, सालों पुराने केस में आया फैसला

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी