PM Modi Twitter Account Hack: पीएम मोदी का अकाउंट हैक होने पर ट्विटर ने जारी किया बयान, जानिए क्या कहा है

PM Modi Twitter Account Hack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट के हैक होने के बाद ट्विटर ने बयान जारी किया है. ट्विटर ने कहा है कि जैसे ही हमें पीएम मोदी के अकाउंट के हैक होने की गतिविधि के बारे में पता चला, हमने तुरंत आवश्यक कदम उठाए. कल देर रात हैकर्स ने पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट में सेंध लगा दी थी और बिटकॉइन को लेकर ट्ववीट किए.

ट्विटर ने अपने बयान में क्या कहा?

ट्विटर ने अपने बयान में कहा, ” प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ बातचीत के लिए हमारी लाइनें 24 घंटे खुली हैं. हमें जैसे ही हैंकिंग की गतिविधि के बारे में पता चला, हमारी टीम ने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाए. हमारी अबतक की जांच से पता चला है कि इस समय तक किसी और अकाउंट के प्रभावित होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं.

क्या है मामला?

दरअसल हैकर्स ने पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट को निशाना बनाते हुए उसे हैक कर कुछ ट्वीट किए गए थे, जिसमें बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दिए जाने की बात कही गई थी. प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर अकाउंट 12 दिसंबर की सुबह 2 बजे के करीब हैक किया गया था. हालांकि हैक होने के बाद किया गया पहला ट्वीट चंद मिनट बाद ही उसे डिलीट कर दिया गया और एक बार फिर उसी ट्वीट को दोबारा किया गया. वहीं इस ट्वीट को भी हटा लिया गया. PMO की ओर से आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया..

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7774 नए केस दर्ज, 306 लोगों की मौत

Kashi Vishwanath Corridor: भव्य और दिव्य युग में प्रवेश करेगा बनारस, पीएम मोदी कल करेंगे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शुभारंभ

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News