PM On Guru Puarb: प्रधानमंत्री कल गुरु पर्व पर लखपत साहिब गुरुद्वारा में आयोजित समारोह को करेंगे संबोधित

Guru Nanak Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सिखों के पहले गुरु नानक देव के 552वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुजरात के कच्छ स्थित लखपत साहिब गुरुद्वारे (Lakhpat Sahib Gurdwara) में आयोजित गुरु पर्व समारोहों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी.

PMO ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) 25 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर गुजरात के कच्छ में स्थित गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी के गुरु पर्व समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे. हर साल 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक गुजरात के सिख लखपत साहिब गुरुद्वारे में गुरु नानक देव जी का गुरु पर्व मनाते हैं.”

गुरु नानक देव लखपत गुरुद्वारा साहिब में रुके थे. गुरुद्वारा लखपत साहिब में उनकी कुछ वस्तुएं रखी हुई हैं, जिनमें खड़ाऊं, पालकी और पांडुलिपियां शामिल हैं. कुछ पांडुलिपियां गुरुमुखी लिपि में हैं. साल 2001 में आए भूकंप से इस गुरूद्वारे को भी नुकसान पहुंचा था. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी ने बाद में इसका जीर्णोद्धार कराया था.

पीएमओ ने कहा, ‘‘इस पहल से सिख पंथ के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी आस्था का पता चलता है. उनकी आस्था हाल के अन्य अवसरों पर भी नजर आई, जैसे गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व, गुरु गोबिन्द सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व और गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व.’’ बता दें कि पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News