Hearing on PM Modi Security Lapse Case: पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. एनजीओ लॉयर्स वॉयस द्वारा दायर किए गए इस याचिका पर आज चीफ जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ सुनवाई करेगी. बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को हुई सुनवाई में SC ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को पीएम दौरे के दौरान सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने को कहा था.

दरअसल 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में हो रहे प्रचार प्रसार के दौरान एक चुनावी रैली करने पंजाब दौरे पर थे, कुछ कारणों के चलते उन्हें सड़क से यात्रा करनी पड़ी, लेकिन तभी हाईवे पर उनके काफिले को रोकने के लिए कुछ किसान प्रदर्शन करने उतर आए.

फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक रुके थे पीएम

प्रदर्शनकारी किसानों के चलते पीएम के काफिले को एक फ्लाईओवर पर ही करीब 20 मिनट तक रुकना पड़ा. जिसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया गया. इसके बाद पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पहुंचकर वहां के कर्मचारियों को कहा कि, अपने सीएम को शुक्रिया कहना कि मैं यहां तक जिंदा लौट पाया हूं.

बता दें कि प्रधानमंत्री अगर सड़क पर चल रहे हैं तो उनका काफिला एक मिनट के लिए भी कहीं नहीं रुकता है. उनके लिए पहले से ही पैसेज तैयार किया जाता है, जिसकी जानकारी इंटेलिजेंस और लोकल पुलिस के अधिकारियों को ही होती है. इसीलिए अब जांच हो रही है कि आखिर किसानों तक ये जानकारी किसने पहुंचाई कि पीएम मोदी कब कहां पर होंगे.

ये भी पढ़ें:

Corona Crisis: संसद के 400 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने जारी किए दिशानिर्देश

Covid-19: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम केजरीवाल बोले- घबराने की नहीं है जरूरत, लॉकडाउन पर दिया ये बयान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया