BJP Vs Congress: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की सुरक्षा में चूक के मामले में खूब सियासत हो रही है. बीजेपी और कांग्रेस इस मामले में भिड़े हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक के मामले में कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के संबंध में जानकारी दी तो बीजेपी हमलावर हो गई है.

संबित पात्रा ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पीएम की सुरक्षा चूक के संबंध में जानकारी दी ! क्यों? प्रियंका के पास कौन सा संवैधानिक पद है. उन्हें पीएम की सुरक्षा के संबंध में क्यों लूप में रखा गया? हमारा दृढ़ विश्वास है कि गांधी परिवार को इस पर सफाई देनी चाहिए.

A sitting CM briefs Priyanka Gandhi Vadra on PM’s security! Why? What constitutional post does Priyanka hold&who is she to be kept in loop regarding PM’s security? We firmly believe that the Gandhi family should come out clean on this: Sambit Patra, BJP Spokesperson pic.twitter.com/e4DbvCGRA2
— ANI (@ANI) January 9, 2022

सीएम चन्नी ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के संबंध में बयान जारी करते हुए कहा कि पंजाब में उनको कोई खतरा नहीं था, वे यहां सुरक्षित थे. चन्नी ने कहा कि मैंने इस संबंध में प्रियंका गांधी जी से बात की है और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया है. चन्नी के इसी बयान पर ही बीजेपी नेता भड़क गए.

ये भी पढ़ें: सिख समुदाय के खिलाफ फर्जी वीडियो वायरल मामले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे ये 46 ट्विटर ID ब्लॉक

इससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रात को एक ट्वीट के जरिये इस मामले को और हवा दी थी. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सरदार वल्लभभाई पटेल का एक कथन ट्वीट कर बिना नाम लिए पीएम मोदी पर तंज कसा था.

सीएम चन्नी ने क्या किया था ट्वीट

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट में सरदार पटेल को कोट करते हुए लिखा, ‘’जिसे कर्त्तव्य से ज़्यादा जान की फ़िक्र हो, उसे भारत जैसे देश में बड़ी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए- सरदार वल्लभभाई पटेल.’’

ये भी पढ़ें- केजरीवाल बोले- स्थिति गंभीर है लेकिन घबराएं नहीं, लॉकडाउन पर दिया बड़ा बयान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया