ashok-singh-hitler-new

Congress प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने और कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस किये जाने की मांगों को लेकर राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन अमेठी प्रशासन को सौंपा

“हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास और भरोसा है”: कांग्रेस नेता अशोक सिंह हिटलर

अमेठी। जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल और एम०एल०सी दीपक सिंह व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह हिटलर ने आज गौरीगंज स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी व दमनकारी नीतियों से यह साबित होता है कि वर्तमान सरकार वरतानिया हुकूमत से भी वद्दतर है- जनसेवक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गयी है।

हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास और भरोसा है। कांग्रेस नेता अशोक सिंह हिटलर ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को इंसाफ मिलेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अजय कुमार लल्लू जी की गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महा-अभियान चलाएगी। हम एक-एक गांव और एक एक गरीब मजदूर की झोपड़ी तक अपनी बात लेकर जाएंगे, लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचाने वाले, हज़ारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले, गरीबों-मजदूरों के मददगार अजय कुमार लल्लू जी का आखिर अपराध क्या है…? यही कि उन्होंने करोना आपातकाल में लाखों-लाख जरूरतमंदों की मदद की? प्रवासी मजदूरों को राहत मिले इसलिए बसों का बंदोबस्त किया।

गरीब-मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार नहीं चाहती कि श्रमिक बहनों-भाईयों को राहत मिले।
लेकिन योगी आदित्यनाथ जी कान खोलकर सुन लीजिए, हमारे मदद का हाथ कमजोर नहीं होगा। हम सेवा कार्य को और तेज कर रहे हैं। देश निर्माताओं की जी जान लगाकर सेवा करेंगे, भाजपा सरकार दमन करे, हम सेवा करेंगे।
अबतक पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक कांग्रेस पार्टी ने राशन और भोजन पहुंचाया है। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की मदद की। 22 जिलों में साझी रसोईघर चलाया गया। 40 हाइवे स्टॉल्स लगाकर नाश्ता, खाना वितरित किया गया। यह सब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में हुआ और *आज हम संकल्प ले रहे हैं कि भाजपा सरकार के दमन से झुकेंगे नहीं, सेवा कार्य और जी जान लगाकर करेंगे।

हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। सच की जीत होगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र,प्रवक्ता अनिल सिंह,नरसिंह बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।